" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महिला सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-तीन, में महिला सशक्तिकरण एवं राष्ट्र निर्माण विषय पर एक प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चौधरी बच्चू सिंह बैसला, राष्ट्र संगठन महामंत्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी, रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं प्रमुख संयोजक प्रो. बी. एस. रावत ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण में शिक्षा की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर विद्यालय की डायरेक्टर कंचन कुमारी एवं प्रिंसिपल डॉ. हेमा शर्मा को शिक्षा एवं समाज के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्य अतिथि एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। विद्यालय की ओर से अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मान व्यक्त किया गया। अपने संबोधन में डायरेक्टर कंचन कुमारी ने कहा कि महिला सशक्तिकरण एक सशक्त एवं विकसित राष्ट्र की आधारशिला है तथा प्रत्येक बेटी को शिक्षा, सुरक्षा एवं समान अवसर मिलना आवश्यक है।

प्रिंसिपल डॉ. हेमा शर्मा ने शिक्षा को महिलाओं के आत्मनिर्भर एवं नेतृत्वकर्ता बनने का सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए विद्यार्थियों को नारी सम्मान और समानता के मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि चौधरी बच्चू सिंह बैसला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल महिलाओं के अधिकारों का विषय नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने समाज से बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा एवं सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन महिला सम्मान, समानता एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

21 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>