" data-ad-slot="">

उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जीएनआईओटी में “नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026” में युवाओं को किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-कहा उत्तर प्रदेश आज प्रतिभा, नवाचार और युवा शक्ति का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा…. डिजिटल क्रिएटर और इनोवेटर्स एक प्रगतिशील और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में दे रहे हैं महत्वपूर्ण योगदान

गेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की सृजनशील प्रतिभाओं, नवाचारकर्ताओं, समाजसेवियों एवं परिवर्तन के वाहकों को सम्मानित करने के उद्देश्य से नमस्कार फाउंडेशन ने जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, ग्रेटर नोएडा  में “नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान-2026” का आयोजित किया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षा, संस्कृति, साहित्य, कला, विज्ञान, प्रौद्योगिकी, उद्यमिता, कृषि, पर्यटन, स्वास्थ्य, पर्यावरण, सामाजिक सेवा तथा डिजिटल सृजन के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले रचनाकारों एवं प्रतिभाशाली व्यक्तित्व शामिल हुए। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। साथ में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर शुरुआत की।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज प्रतिभा, नवाचार और युवा शक्ति का अग्रणी प्रदेश बनकर उभर रहा है। ऐसे सम्मान समारोह युवाओं की सृजनात्मक क्षमता को नई दिशा प्रदान करते हैं तथा उन्हें समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का अधिक प्रभावी ढंग से निर्वहन करने के लिए प्रेरित करते हैं। नमस्कार फाउंडेशन का यह प्रयास न केवल सराहनीय है, बल्कि भविष्य में हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बनेगा। उन्होंने कहा कि डिजिटल क्रिएटर और इनोवेटर्स अपनी रचनात्मकता तथा सकारात्मक सोच के माध्यम से एक प्रगतिशील और सशक्त उत्तर प्रदेश के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक सिंह ने कहा कि आज का युवा केवल अपने भविष्य का निर्माण नहीं कर रहा, बल्कि समाज, राष्ट्र और मानवता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। डिजिटल माध्यमों, सामाजिक अभियानों और नवाचार के क्षेत्र में कार्य करने वाले युवाओं को सम्मानित कर नमस्कार फाउंडेशन ने एक नई परंपरा का शुभारंभ किया है। यह पहल निश्चित रूप से उत्तर प्रदेश के युवाओं को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में सहायक सिद्ध होगी।

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के अध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा, “शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल उपाधि प्रदान करना नहीं, बल्कि ऐसे जिम्मेदार, संवेदनशील और नवाचारी नागरिक तैयार करना है, जो समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभा सकें। ‘नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026’ जैसे आयोजन युवा प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ-साथ उन्हें और अधिक उत्कृष्ट कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करते हैं।  जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस सदैव शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए प्रतिबद्ध रहा है। हमें गर्व है कि हमारे परिसर में उत्तर प्रदेश की उत्कृष्ट प्रतिभाओं का यह भव्य सम्मान समारोह आयोजित हुआ।”

जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्वदेश कुमार सिंह ने कहा, “आज का यह आयोजन केवल सम्मान प्रदान करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं की प्रतिभा, नवाचार, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक योगदान का उत्सव है। जीएनआईओटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस शिक्षा और उद्योग जगत के मध्य सशक्त सेतु के रूप में कार्य करते हुए विद्यार्थियों को वैश्विक स्तर की शिक्षा एवं अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। हमें विश्वास है कि ऐसे मंच समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले युवाओं को नई पहचान देंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को उत्कृष्टता की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित करेंगे। नमस्कार फाउंडेशन का यह प्रयास वास्तव में अत्यंत सराहनीय एवं अनुकरणीय है।”

कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित उत्कृष्ट रचनाकारों एवं विशिष्ट प्रतिभाओं को उनकी उल्लेखनीय उपलब्धियों तथा समाज के प्रति उत्कृष्ट योगदान के लिए “नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान–2026” से सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त करने वाले सभी प्रतिभागियों ने इसे अपने जीवन का गौरवपूर्ण क्षण बताते हुए नमस्कार फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में समाजहित एवं राष्ट्रहित में और अधिक समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। इस अवसर पर नमस्कार फाउंडेशन के सचिव उत्कर्ष नमो वत्स मिश्र ने कहा, “नमस्कार उत्तर प्रदेश राज्य सृजनकर्ता सम्मान का मूल उद्देश्य केवल सम्मान प्रदान करना नहीं, बल्कि उन अनमोल प्रतिभाओं को समाज के समक्ष प्रतिष्ठित करना है, जो अपने परिश्रम, नवाचार, सेवा और सृजनात्मक कार्यों से राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया को सशक्त बना रहे हैं। हमारा विश्वास है कि जब प्रतिभा को सम्मान मिलता है, तब समाज में नवाचार की नई चेतना जन्म लेती है। आने वाले वर्षों में यह आयोजन राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।”

नमस्कार फाउंडेशन के अध्यक्ष नवनीत शर्मा ने कहा कि नमस्कार फाउंडेशन शिक्षा, कौशल विकास, युवा सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता, सांस्कृतिक संवर्धन तथा राष्ट्र निर्माण के विविध आयामों पर निरंतर कार्य कर रहा है। यह सम्मान समारोह उसी सतत प्रयास का एक महत्वपूर्ण अध्याय है, जिसके माध्यम से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को पहचान, प्रोत्साहन एवं सम्मान प्रदान किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, उद्योग जगत, सामाजिक संगठनों, मीडिया संस्थानों तथा डिजिटल मंचों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षाविदों, उद्यमियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय सहभागिता रही। उपस्थित सभी अतिथियों ने इस आयोजन को उत्तर प्रदेश की रचनात्मक ऊर्जा को एक साझा मंच प्रदान करने वाला ऐतिहासिक प्रयास बताते हुए नमस्कार फाउंडेशन की सराहना की।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Share
Published by
Samvad Express

Recent Posts

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण

स्विस परिसंघ के राष्ट्रपति गाइ पारमेलिन पहुंचे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आधुनिक सुविधाओं का किया निरीक्षण…

20 hours ago

ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी…….. 64.7 प्रतिशत प्रतिकर मिलने का रास्ता साफ

-------------------------- --ग्रेनो प्राधिकरण की पहल पर किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देने के लिए शासनादेश जारी…

2 days ago

लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी  डीएचआर-आई.सी.एम.आर प्रायोजित पांच दिवसीय कार्यशाला में देशभर से शोधार्थी एवं विशेषज्ञ होंगे शामिल

ग्रेटर नोएडा। लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ,डिपार्टमेंट ऑफ़ फार्मेसी , ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

एनटीपीसी दादरी में समीर शर्मा ने परियोजना प्रमुख का सम्भाला कार्यभार

ग्रेटर नोएडा,05 अक्टूबर। एनटीपीसी में 38 वर्षों से अधिक के अपने समृद्ध कार्यकाल के दौरान…

2 days ago

अक्षरों में हिंदी का गौरव, काव्य में भारत की आत्मा—डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य रत्न सम्मान” से अलंकृत

मातृभाषा हिंदी के मान-सम्मान की काव्य साधना को मिला सम्मान, डॉ. भगवत प्रसाद शर्मा “साहित्य…

2 days ago

सेंट जोसेफ स्कूल की प्रदर्शनी में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मक कौशल, अभिभावकों ने सराहा हुनर, प्रधानाचार्य ने दी बधाई

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय, सेक्टर अल्फा वन में आयोजित दो दिवसीय शैक्षणिक प्रदर्शनी के…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>