ग्रेटर नोएडा । नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में सोमवार को कॉलेज ऑफ लॉ में नए सत्र का शुभारंभ हुआ। सत्र आरम्भ दिवस के माध्यम से विधि के छात्रों को शिक्षकों की तरफ से नियमों की जानकारी दी गई। इस प्रोग्राम में शिक्षकों ने छात्रों का उत्साहवर्धन भी किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौतमबुद्ध विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार एस.एन. तिवारी रहे।
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के निदेशक डॉ. पंकज द्विवेदी ने तिवारी को तुलसी का पौधा देकर स्वागत किया। डॉ. पंकज ने छात्रों से कहा कि जीवन के नए सफर को नई उर्जा के साथ शुरू करें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस.एन तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि सीढ़िया उन्हें मुबारक, जिन्हें छत तक जाना है। हम तो पक्षी है खुले आसमान के, हमें खुद अपना रास्ता बनाना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि अपना रास्ता उन्हें खुद बनाना होगा। आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ के डीन राकेश जौली ने छात्रों से कहा कि आप सभी लोगों को सफल लोगों के जीवन से सीख लेनी चाहिए। कॉलेज आफ लॉ के समन्वयक प्रशांत मावी ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर आईआईएमटी कॉलेज ऑफ लॉ की डिप्टी डॉरेक्टर डॉ. मोनिका रस्तोगी, डॉ. धीरेंद्र सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, प्रशांत मावी, मनीष अत्री, कोमव मलिक, अपर्णा सिंह, डॉ. मनीष कुमार शर्मा, कौशिकी राय, डॉ. रमा रानी, स्वप्निल पांडेय और विशेष भारद्वाज सहित कई लोग उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…