" data-ad-slot="">

प्रबंधन के नव प्रवेशित विद्यार्थियों को सहज योग के प्रति किया प्रेरित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। जीएनआइटी कॉलेज ऑफ़ मैनेजमेंट में पीजीडीएम के नव आगंतुक छात्रों के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से आये हुए सभी नव आगंतुक छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारा कैंपस सभी नई सुविधाओं से परिपूर्ण है। छात्रों को रोजाना यहां कुछ नया सिखने को मिलेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रुप कैप्टन डी.के. मिश्रा ने नवीन छात्रों को चरित्र निर्माण, नैतिकता एवं दक्षता को बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि आज की प्रतिस्पर्धा में प्रबंधन शिक्षा में कॉलेज के द्वारा समय समय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता, अन्तर कॉलेज प्रतियोगिता, स्पोर्ट्स डे एवं सेमिनार आयोजन के द्वारा छात्रों मे नई ऊर्जा भरकर अपने लक्ष्य की और अग्रसर  कर जॉब प्लेसमेंट पर जोर दिया जाता है।  उन्होंने सफलता पाने के लिए छात्रों को समय प्रबंधन की जीवन में उपयोगिता व समुचित  विकास के लिए गुर सिखाये एवं सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। रोमानिया से आये हुए सहज योग ट्रेनर डॉ. मारियस ओवीडिउ पौन एवं डॉ. अपर्णा पौन ने छात्रों को सम्बोधित करते हुआ कहा कि प्रबंधन शिक्षा में पर्सनालिटी डेवेलपमेंट का विशेष महत्व है। ग्रुप के वाईस चेयरमैन राजेश गुप्ता ने छात्रों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि हम उम्मीद करते हैं  कि जिस तरह हमारे छात्रों को देश और विदेश मे पहचान मिली है,  आने वाले समय मे नए छात्र कॉलेज का परचम देश और विदेश में लहरायेंगे। मैनेजमेंट की डायरेक्टर डॉ. सविता मोहन ने सभी नवीन छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि इंस्टिट्यूट में छात्रों के लिए बौद्धिक ज्ञान के अतिरिक्त शोध की प्रवर्ति का समुचित विकास कर संस्थान मे प्रोजेक्ट बनाकर  अपने-अपने क्षेत्र मे छात्र सफलता के नए मापदंड स्थापित  करते हैं। हेड एमबीए प्रो. पंकज कुमार ने कहा कि सभी छात्रों को अपने जीवन मे सहज योग को अपनाकर आंतरिक ऊर्जा को जाग्रत करके सफलता की और कदम बढ़ाने मे सहायता मिलती है। कार्यक्रम के समापन पर प्रो. आलोक मोहन हेड इंटीग्रेटेड एमबीए ने सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>