#Maharashtra #Shiv Sena #Ncp #President Rule #Rastrapati Shasan #Congress
रबूपुरा। करीब दो माह पूर्व हाईटेंशन लाईन पर फाल्ट दुरूस्त करते समय संविदाकर्मी के झुलस जाने के मामले में पुलिस ने ठेकेदार व दो विद्युत अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांचोपरान्त कार्रवाई की जायेगी। पुलिस अनुसार गांव दूगली निवासी अशोक पुत्र राजपाल ने शिकायत की है कि उसका भाई श्यौराज रबूपुरा विद्युत उपकेंद्र पर बतौर संविदाकर्मी तैनात है। गत 28 जुलाई को वह भाईपुर गांव के पास हाईटेंशन लाईन में फाल्ट ठीक कर रहा था। इसी दौरान किसी ने आपूर्ति चालू कर दी जिससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। घायल को गम्भीर हालत में नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय विभागीय अधीक्षण अभियंता, उपखंड़ अधिकारी व ठेकेदार ने उपचार आदि के लिए आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया था। लेकिन आरोप है कि पहले तो वह आर्थिक मदद जल्द दिलाने का बहाना कर टरकाते रहे और अब इंकार कर रहे हैं। पीड़ित ने जब उनसे बातचीत की तो उसके साथ गाली-गलौच व अभ्रदता करते हुए उसे भगा दिया। साथ ही पीड़ित को भुगत लेने की धमकी दी जा रही है।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…