रबूपुरा। विद्युत बिलों त्रुटियां, अवैध तरीके से छापेमारी, कर्मचारियों द्वारा अनियमता, विद्युत आपूर्ति आदि समस्याओं को लेकर आगामी 22 जनवरी को कस्बा स्थित विद्युत उपकेंद्र पर भाकियू भानू धरना-प्रदर्शन करेगी। जिसे वक्त की नजाकत के साथ ही अनिश्चित कालीन भी किया जा सकता है। धरने को सफल बनाने के लिए सोमवार को संगठन के समस्त पदाधिकारियों समेत क्षेत्रीय लोगों से भी जनसंर्पक करते हुए बुद्धवार को उपकेंद्र पहंुचने की अपील की गई है। संगठन के महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि काफी समय से उपभोक्ता बिल संसोधन के लिए उपकेंद्र व अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कोई समाधान नहीं किया जा रहा। उपकेंद्र पर आयोजित होने वाला शिविर मात्र औपचारिकता पूर्ण बनकर रह गया है। उपकेंद्र पर भ्रष्टाचार चर्म पर है तथा कर्मचारियों द्वारा आये दिन घोर लापरवाही के मामले सामने आते हैं। एक ऐसा भी गांव है जहां आज तक बिजली नहीं पहंुची तथा विभागीय लोगों द्वारा छापेमारी के नाम पर दर्जनों लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई हैं। ऐसी ही आमजन की समस्याओं को लेकर बुद्धवार से उपकंेद्र पर धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। अगर इनका निस्तारण शीघ्र नहीं किया गया तो बडें पैमाने पर आंदोलन होगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…