रबूपुरा। प्रसव के दौरान सोमवार सुबह कोतवाली क्षेत्र निवासी एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कस्बा स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर जमकर हंगामा किया। तत्पश्चात चिकित्सा प्रभारी के समझाने के बाद लोग शांत हुए। उधर पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कही है। गांव मेंहदीपुर निवासी मोमीन की 28वर्षीय पत्नी सलमा गर्भवती थी। रविवार रात उसकी तबीयत खराब हुई तो परिजनों ने स्वास्थ्य हैल्प लाईन नम्बर पर फोन किया। स्वास्थ्य सेवा के लिए संचालित ऐम्बूलेंस महिला को रबूपुरा स्थित महिला स्वास्थ्य उपकेंद्र लाई और भर्ती करा दिया। बताया जाता है सोमवार सुबह महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया लेकिन उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजनों का आरोप है कि उपकेंद्र पर तैनात एएनएम द्वारा संसाधनों के आभाव के कारण उपचार में लापरवाही बरती गई तथा महिला की स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद भी जच्चा-बच्चा को ऐंम्बूलेंस से घर छोड़ दिया गया। जहां कुछ समय बाद ही उसकी मौत हो गई। इसी से गुस्साये दर्जनों पुरूष व महिलाएं स्वास्थ्य केंद्र पर पहंुची पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। चिकित्सा प्रभारी के काफी समझाने व शिकायत पर कार्रवाई का आश्वासन देने पर लोग शांत हुए। स्वास्थ्य केंद्र रबूपुरा चिकित्सा प्रभारी नरेन्द्र तिवारी का कहना है कि परिजनों के मुताबिक मामला जानकारी में आया है। एएनएम को बुलाकर जांच की जा रही है। अगर परिजन लिखित शिकायत करते हैं तो विभागीय कार्रवाई की जायेगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…