*ब्रेकिंग न्यूज…रबूपुरा पुलिस व भैंस चोर गिरोह के बीच पुलिस मुठभेड* 5 बदमाश घायल,भैंस बरामद

ग्रेटर नोएडा। थाना रबूपुरा पुलिस की भैंस चोर गिरोह से फलैदा कट के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 05 बदमाश 1.महेंद्र 2.जुगनू 3.साबू 4.फिरोज 5. इस्तकार निवासीगण चंदौस थाना खैर जनपद अलीगढ को पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में गोली लगने से हुये घायल /गिरफ्तार। अभियुक्तों को उपचार हेतु हॉस्पिटल भेजा गया है। बदमाशों के कब्जे से कुछ देर पहले चोरी की गई भैंस, हरियाणा से चोरी की गई इको गाड़ी, 05 तमंचे, कारतूस ,रस्सा ,चाकू तथा 50 हजार रूपये नकद आदि बरामद किये गये है। उक्त बदमाशों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे डकैती, लूट, चोरी, गैंगेस्टर पूर्व से पंजीकृत है। कुछ दिनों पूर्व थाना जेवर क्षेत्र से भी अभियुक्तों द्वारा तीन भैंसे चुराई थी ।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed