" data-ad-slot="">

मरीजों काअसली दांतों को बचाने का पूरा प्रयास करना ही दंत चिकित्सक का है धर्म-डॉ. नेकूफर

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 जून। आईटीएस डेंटल कॉलेज में आयरन एसोसिएशन ऑफ एंडोडोंटिक्स के पूर्व अध्यक्ष तथा तेहरान युनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज के डायरेक्टर ऑफ इंटरनेशनल रिलेशन डॉ. मोहम्मद एच. नेकूफर द्वारा ऑनलाइन वेबिनार का आयोजन किया गया,जिसमें संस्थान के सभी शिक्षकों एवं छात्रों ने भाग लिया। डॉ. नेकूफर ने वेबिनार के माध्यम से सभी शिक्षकों और छात्रों को बताया कि किसी भी मरीज का इलाज करने के पूर्व उसकी बीमारी का पूर्ण अध्ययन  कर लेना चाहिए तथा जरूरत के हिसाब से बीमारी की जांच करानी चाहिए। डॉ. नेकूफर ने कहा कि अधिकांश चिकित्सक दांतों में कीडे होने के कारण मरीजों को दांत निकालने की सलाह दे देते हैं, जबकि चिकित्सक के थोड़े से प्रयास से वह बचाया जा सकता है। ऐसे में चिकित्सकों का यह दायित्व बनता है कि जहां तक सम्भव हो मरीजों के दांतों का बचाने का पूरा प्रयास करना चाहिए। इस सम्बंध में संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ. सचित आनंद अरोरा ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान छात्र-छात्राओं के लिये नियमित रूप से संस्थान द्वारा ऑनलाइल क्लास का आयोजन किया जा रहा है, जियमें सभी छात्रों द्वारा बढ-चढकर हिस्सा लिया ले रहे हैं। डॉ. अरोरा ने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा 26 से अधिक वेबिनार का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी छात्रों को अपने अथक प्रयासों द्वारा न केवल ऑनलाइन कक्षाएं लगाई बल्कि विभिन्न विषयों पर पीपीटी, पीडीएफ तथा यूट्यूब लिंक के माध्यम से रोचक पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जिससे छात्रों को काफी फायदा हुआ। चडढा ने कहा कि इस तरह के वेबिनार के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक विषयों पर जानकारी प्राप्त होती है जिससे सभी को काफी फायदा होता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>