रबूपुरा। शनिवार को राष्ट्रवादी क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय संयोजक द्वारा क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी निवासी राहुल भाटी को संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान संगठन के कार्यकताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इसके साथ ही राहुल भाटी ने शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसके लिए वह तन,मन,धन एवं अपने देश, समाज व संस्कृति की रक्षा के प्रति पूर्ण सर्मपण भाव से निर्वाहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का हर सम्भव प्रयास करेंगे। वहीं दूसरी तरफ क्षत्रिय महासेना भारत ट्रस्ट द्वारा संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहित सिंह के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए गांव चांदपुर निवासी ललित तौमर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। नवनियुक्त उपाध्यक्ष ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए संगठन की गरिमा बनाये रखने, देश व समाज के प्रति सर्मपण एवं संगठन को नई बुलंदियों पर ले जाने का आश्वान दिया है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…