" data-ad-slot="">

रजवाहा कटने से किसानों की फसल हुआ जलमग्न,  निर्माणाधीन  साइट पर कार्य बाधित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। शनिवार को  मिर्जापुर गांव के समीप होकर गुजर रहे मांट रजवाहा कट जाने से गांव का जंगल जलमग्न हो गया।  जिससे दर्जनों किसानों की फसल डूब गई तथा  गांव मिर्जापुर की तरफ निर्माणाधीन सेक्टर 20 में पानी भरने से  निर्माण कार्य बंद हो गया। आरोप है कि पिछले काफी समय से पटरी क्षतिग्रस्त  थी,  कई बार संबंधित अधिकारियों को इससे अवगत कराया गया लेकिन सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने जल्द रजवाहे की पटरी को दुरुस्त करने की मांग की है। मांट रजवाहा रबूपुरा के  मिर्जापुर के समीप से गुजरता है जिससे दर्जनों  गांवों के किसान अपनी फसलों की सचाई करते हैं। शनिवार को गांव मिर्जापुर के निकट अचानक रजवाहा कट गया और देखते ही देखते चारों तरफ पानी भर गया। जिसके कारण यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-20 के एक हिस्से का निर्माण कार्य बंद हो गया। जहां प्राधिकरण सेक्टरों को डेवलपमेंट करने के लिए सीवर, सड़क, डिवाइडर बिजली के खंभे आदि का निर्माण कार्य करा रहा है तथा कई किसानों की फसल भी जलमग्न हो गई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>