रबूपुरा। वर्षों से गांव स्थित तालाब की साफ-सफाई नहीं होने के चलते मामूली वारिस से ही वह ओवर फलो होकर गांव की गलियों में भारी संख्या में जल भराव हो जाता है। जिसके बाद ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित होने के साथ ही गंदगी व दुर्गन्ध से आस-पास रहना तो दूर गुजरना भी मुश्किल रहता है। आरोप है कि कई बार तालाब के सौंदर्यकरण के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगाई जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। अब ग्रामीण मामले की मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कह रहे हैं। गांव चकबीरमपुर उर्फ तनाजा निवासी इंद्रपाल, राजेश, सतेन्द्र, विजय, प्रमोद, रकमसिंह, इन्द्रराज आदि ने बताया कि गांव बीच एक तालाब है जोकि अतिक्रमण व गंदगी के कारण अपना आसतित्व खो चुका है। गांव की पानी निकासी के लिए अन्य कोई रास्ता नहीं है तथा सफाई नहीं होने के कारण वह गांव के पानी का भार नहीं सह पाता और हल्की सी वारिस से ही उसकी क्षमता समाप्त हो जाती है। तालाब का गंदा पानी भारी मात्रा में गांव की गलियों एवं मुख्य रास्ते जमा हो जाता है। जिसके कारण उसकी दुर्गन्ध व आवागमन ग्रामीणों के लिए नासूर बन जाता हैं। ग्रामीणों को आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार समस्या के निदान की मांग की जा चुकी है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। अब वह अधिकारियों की अनदेखी व मामले की प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत कर समाधान की गुहार लगायेंगे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…