" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में मकर संक्रांति महापर्व उल्लास के साथ मनाया, एमएलसी विधायक व जीबीयू रजिस्ट्रार हुए शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,14 जनवरी। महर्षि पाणिनि वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर ईटा-1 ग्रेटर नोएडा में मकर संक्रांति महापर्व का उल्लास पूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर पधारे विशिष्ट अतिथि शिक्षक विधायक श्रीचंद्र शर्मा ने भारतीय परंपराओं का निर्वहन करते हुए उनके संरक्षण तथा संवर्धन के लिए महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल के लिए ट्रस्ट का धन्यवाद किया तथा सहयोग का आश्वासन भी दिया। मुख्य अतिथि आयोजन में मुख्य अतिथि के रुप में पधारे गौतम बुद्ध यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. विश्वास त्रिपाठी ने मकर संक्रांति के शास्त्रीय, सामाजिक तथा वैज्ञानिक रूप को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि नई ऊर्जा,नई उमंग, नया उत्साह, प्रकृति का नया रूप हम सभी को प्रेरित करता है कि वैश्विक महामारी जैसे काल में भी यदि हम अपनी परंपराओं का निर्वहन करते हुए दैनिक दिनचर्या बनाएं तो निश्चित रूप से ही जो आज भयावह स्थिति समाज में उत्पन्न हुई है वह उत्पन्न ही नहीं होती। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट (रजि.) के अध्यक्ष आचार्य रविकांत दीक्षित ने ट्रस्ट द्वारा नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल, गौशाला, पुरोहित सेवा आदि के माध्यम से समाज के वंचितवर्ग तक शिक्षा, स्वास्थ्य लाभ एवं आवश्यकता पड़ने पर आवश्यक खाद्य सामग्री की उपलब्धता के बारे में बताया। उन्होंने आयोजन में पधारे हुए प्रत्येक सदस्य का धन्यवाद भी दिया तथा सहयोग की अपेक्षा भी की और कहा कि समाज एवं राष्ट्र की उन्नति के लिए हम सभी का एकत्रित होकर कार्य करना आवश्यक है। ऋषि मुनियों द्वारा दी गई परंपराओं का संरक्षण हम सभी का कर्तव्य है ताकि हम सब पुनः भारतवर्ष को एक शिक्षा ही नहीं अपितु संस्कारवान विश्वगुरु बनाएं। कार्यक्रम के संयुक्त रूप से आयोजक ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष सुरेशचंद्र पचौरी ने भी मकर संक्रांति एवं कोरोना से बचाव करते हुए जीवन में आध्यात्मिक उन्नति पर बल देने को कहा। कार्यक्रम के अंत में खिचड़ी का भंडारा भी हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्यों सहित बीपी नवानी, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, ममता तिवारी, राजीव तिवारी, आदित्य घिडियाल, अनिल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>