रबूपुरा। गत दिनों हुई बारिश के कारण सडक के गढ्ढों में हुए जलभराव व कीचड़ ने आवागमन की समस्या और बढ़ा दी है। जिसके कारण करीब आधा दर्जन गांव के छात्रों एवं दैनिक यात्रियों को भारी पेरशानी से जूझना पड़ रहा है। कई बार इस क्षतिग्रस्त मार्ग पर गढ्ढे व कीचड़ हादसों का कारण भी बन जाते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन ने उक्त मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है। ग्रामीणों के मुताबिक रबूपुरा से वाया पारसौल दनकौर को जाने वाले मार्ग पर कई जगह सड़क टूट कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे पचोकरा, चांदपुर, शाहपुर, आछेपुर, पारसौल आदि गांव के लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए तो आवागमन में समस्या होती ही है साथ ही हर रोज दनकौर, बिलासपुर, नोएड़ा जाने वाले दैनिक यात्रियों को बेहद परेशानी होती है। कई बार बाईक, साईकिल आदि फिसलने से स्कूल जाने वाले छात्र या अन्य लोग चोटिल भी हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यूं तो क्षेत्र में विकास का जमकर डंका बज रहा है। एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, ट्रामा सेंटर समेत सरकार की दर्जनों योजनाओं से क्षेत्र की तस्वीर बदलने के सपने संजोये जा रहे हैं लेकिन उक्त मार्ग की मरम्मत कब हो सकेगी यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…