" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

कमिश्नरी का एक वर्ष पूर्ण होने पर रबूपुरा कोतवाली परिसर में आयोजित हुआ जनसंवाद

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। जनपद गौतम बुद्ध नगर में कमिश्नरेट लागू हुए एक वर्ष पूरा होने पर बुधवार को कोतवाली परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष अपने विचार रखे तथा अधिकारियों ने क्राइम कंट्रोल में ग्रामीणों में सहयोग की अपील करते हुए अपराध पर पूर्णत शिकंजा कसने तथा आमजन को भयमुक्त माहौल देने का आश्वासन दिया। प्रदेश में सŸाा परिवर्तन के बाद जनपद गौतमबुद्वनगर को कमिश्नरेट सिस्टम लागू किया गया। जिसके बाद नई व्यवस्था की शुरूआत से बेहतर पुलिसिंग तस्वीर सामने आई है। लोगों को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष ठा0 वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार बनने के बाद प्रदेश में अपराध कम हुए हैं तथा गौतमबुद्वनगर के कमिश्नरी बनाए जाने से अपराध में तेजी से कमी आई है। आशा है कि भविष्य में जनपद अपराध मुक्त हो जाएगा। इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों ने अपने खुलकर अपने विचार रखे एवं क्षेत्र में रात्रि गश्त बढाए जाने, शराब तस्करी रोकने व असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की गई। एसीपी जेवर शरद चंद्र शर्मा ने कहा कि जिले में कमिश्नरी पूरी तरह सफल हुई है तथा अपराधियों पर शिकंजा कसने में पुलिस कामयाब रही है। हम जनता को भयमुक्त माहौल देने के लिए प्रतिबंध हैं तथा माफियाओं पर अभियान चलाकर निरन्तर कार्रवाई जारी है। अपराध नियंत्रण के लिए जनता का सहयोग अति महत्तपूर्ण है। जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयासरत रहेंगे परंतु इसके लिए आप भी सहयोग बनाए रखें। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार यादव, एसआई प्रेमगिरी, एसआई ब्रजेशपाल सिंह, एसआई रितेश कुमार, राजवीर यादव, डाॅ, संजीव सिंह, अशोक सिंह, सुरेंद्र त्यागी, कमल सिंह, बलवीर आजाद, सुनील तायल, चंद्र प्रकाश जैन, राजेश, सोनू शर्मा, नरेन्द्र सिंह, गिरीश त्यागी आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

2 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

4 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

4 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

6 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

6 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

6 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>