ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में धूमधाम से लोहड़ी मनाई गयी जिसमें सोसाइटी के सभी लोगों ने हिस्सा लिया इस मौके पर पूरी सोसाइटी जश्न का माहौल में डूबा था | लोहड़ी के दिन पंजाबी समाज के लोग सुबह से देर रात तक सोसायटी और कॉलोनियों में लोहड़ी की खुशियां मना रहे थे । वहीं इस मौके पर बच्चों ने मेहन्दी भी लगाई और भांगड़ा भी किया। लोहड़ी को लेकर सोसाइटी में भी काफी चहल-पहल रही । लोग तिल, पॉपकार्न, रेवड़ी, लड्डू, गज्जक के जरिये एक दूसरे को बधाईयाँ दे रहें थे। लोग ने रेवड़ी, गज्जक, पट्टी, तिल बुग्गा, तिल और गुड़ के अलावा गुड़ की पट्टी, काजू रोल, गुलाब चिक्की व ड्राई फूट्स के पैक एक दूसरे को दिये। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्टे सोसाइटी में रहने वाले रितेश ने बताया कि परिवार के साथ मिलकर लोहड़ी के पर्व पर जश्न मनाया। लोहड़ी को लेकर काफी तैयारियां की गयी थी जो समय से पहले हो गयी थी सोसाइटी में इस मौके पर ढोल और नगाड़ो बुलाये गये थे जिसमें सभी लोगों ने जमकर डांस किया। अंत में सभी लोगों ने पूजा के प्रसाद ग्रहण किया।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…