ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। ग्रेनो वेस्ट के सबसे बड़े गौड़ सिटी मॉल में खरीदारों के लिए लोहड़ी पर विशेष थीम का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे मॉल को लोहड़ी के रंग में सजाया गया और ढ़ोल नगाड़ों से मॉल में आये लोगों का मनोरंजन किया गया। मॉल में शॉपिंग करने आये लोगों ने साथ मिलकर भांगड़ा भी किया और मॉल के फ़ूड कोर्ट और एंटरटेनमेंट जोन में बच्चों के साथ मस्ती भी की। मॉल में घूमने आए हिमांशु ने बताया कि हम मॉल में केवल शॉपिंग करने आये थे लेकिन यहां लोहड़ी पर ढ़ोल नगाड़ों का माहौल देखकर हमने भी खूब मस्ती की और भांगड़ा किया। गौड़ ग्रुप की डायरेक्टर मंजू गौड़ ने लोहड़ी की बधाई देते हुए कहा कि हम हमेशा से मॉल को अलग अलग थीम पर सजाते हैं। लोहड़ी के मौके पर भी हमने अपने शॉपर्स के लिए विशेष आयोजन किये जिससे उनके अपने गौड़ सिटी मॉल में मनोरंजन की कोई कमी ना महसूस हो।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…