" data-ad-slot="">
Categories: HOME

महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट गुरुकुल में प्रदूषण कम करने के लिए यज्ञ का हुआ आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,13 दिसम्बर। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट सेक्टर ईटा-1 में नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने पुरोहित सेवा के विषय में विस्तृत रूप से बताया कि प्रकृति के संयोजन में ही हमारी सुरक्षा है प्रकृति द्वारा दिए गए पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को स्वच्छ एवं साफ रख कर ही हम अपने जीवन को स्वच्छ और साफ रख सकते हैं। यज्ञ के द्वारा वातावरण में व्याप्त प्रदूषण का नाश होता है और हमें सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग के द्वारा ही हमें संसार में फैली अशांति में भी शांति की प्राप्ति होती है। कोरोना जैसी महामारी के कारण संसार भर में फैली विषमताओं की समाप्ति यज्ञ आदि के माध्यम से संभव है। गुरुकुल के संचालन में सामाजिक सहयोग भी मिलता है।

उन्होंने आह्वान किया कि इस प्रकार के आयोजनों के द्वारा हम अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए एकत्र हो मनसा वाचा कर्मणा किसी भी प्रकार की आहुति देकर इसे पूर्व जैसा सम्मान मिले ऐसा हम सबको प्रयास करना चाहिए। पूजा एवं यज्ञ के उपरांत प्रसाद तथा भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रेमकांत शर्मा, आचार्यगण, बटुक, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रोफेसर अरविंद शर्मा आदि के साथ अन्य शहर के गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>