" data-ad-slot="">

महिला का चालान होने पर हेलमेट मैन 5 लाख का देंगे दुर्घटन बीमा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

लखनऊ। उत्तर प्रदेश गाजीपुर जिले में 2020 तक जिस महिला का चालान होगा उन्हें हेलमेट के साथ 5 लाख की दुर्घटना बीमा देंगे हेलमेट मैन। इस कार्य की विशेश्वरगंज थाने में सीओ सिटी ओजस्वी चावला ने हेलमेटमैन के साथ हरी झंडी दी। महिलाओं ने चालान दिखाते हुए कहा यह जीवन का उनके आखिरी चलान है भविष्य में सड़क पर कभी भी बिना हेलमेट सवारी नहीं करेंगे। हेलमेट के साथ 5 लाख की बीमा पाकर सभी महिलाओं को आश्चर्य लग रहा था। हेलमेट मैन राघवेंद्र कुमार पिछले 7 साल से भारत के सभी राज्य की सड़कों पर हेलमेट बांट रहे हैं। जो लोगों से पुरानी किताब लेकर हेलमेट देने का कार्य करते है। महिलाओं में अधिकतर चालान दिखाने वाली छात्रा थी जिन्हें हेलमेट देते समय राघवेंद्र कुमार ने उनसे पुरानी पुस्तक जरूरतमंद बच्चों को देने के लिए कहा क्योंकि भारत के 74 साल आजादी के बाद भी देश में अभी भी 40% महिला शिक्षा से वंचित है। नवरात्र में जो कन्या नहीं पढ़ी रहती है उसे भी लोग पुण्य पाने के लिए देवी मानकर पूजते हैं खाना खिलाते हैं. मगर उसे शिक्षा देने के लिए नहीं सोच पाते हैं। इसी सोच को मजबूत करने के लिए नारी शक्ति मिशन के तहत सभी महिला साक्षर बने जो कलम चलाने वाली महिला हैं उन्हें हेलमेट देकर जागरूकता के साथ हेलमेट मैन ने कहा नारी को नारी ही मजबूत बना सकती है। हेलमेट मैन अब तक सभी राज्यों में 46000 हेलमेट बांटकर 6 लाख बच्चों तक निशुल्क पुस्तकें दे चुके हैं। भारत को 100% साक्षर बनाने के साथ सड़क दुर्घटना मुक्त बनाना चाहते हैं। 2014 में मित्र की सड़क दुर्घटना से मौत होने के बाद तब से अपना अभियान चला रहे हैं। इस मौके पर उपस्थित शहर कोतवाल विमल मिश्र निरीक्षक रेनू, यातायात प्रभारी प्रवीण यादव, पराक्रम सिंह अमित सिंह राणा संदीप कश्यप प्रदीप कुमार, आनंद जायसवाल मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

4 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

5 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

6 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>