ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में खुलने वाले सात नए मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरु करने वाले विद्यार्थियों को एक साथ सम्बोधित करेंगे, जिसकी तैयारी कॉलेज में चल रही है। योगी आदित्यनाथ बहराइच में राजकीय मेडिकल कॉलेज में छात्रों को सम्बोधित करेंगे,साथ ही साथ ही अन्य मेडिकल कॉलेजों के विद्यार्थी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरुए जुड़ेंगे। बहराइच में मुख्यमंत्री को सुनने के लिए बस्ती और अयोध्या के विद्यार्थी भी शामिल होंगे। एमसीआई से हरी झंडी मिलने के बाद सत्र 2019-20 में उत्तर प्रदेश में अयोध्या, बस्ती, बहराइच, फीरोजाबाद, शाहजहांपुर व बदायूं में राजकीय मेडिकल कॉलेजों के साथ ग्रेटर नोएडा में गवर्मेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज शुरु हुआ है। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान ग्रेटर नोएडा में मुख्यमंत्री को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनने के लिए तैयारी तेज कर दी गयी है। ओरिएंटेशन में मुख्यमंत्री के आगमन की सम्भावना थी लेकिन मुख्यमंत्री नहीं पहुंच सके थे। जिम्स के प्रशासनिक अधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री जी 28 अगस्त को दोपहर 12 बजे मेडिकल के विद्यार्थियों सम्बोधित करेंगे, इस दौरान विद्यार्थियों से बात भी कर सकतें हैं। मुख्यमंत्री के सम्बोधन से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा मिलेगी, मुख्यमंत्री के सम्बोधन को लेकर संस्थान के विद्यार्थी काफी उत्साहित हैं।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…