" data-ad-slot="">

यथार्थ ग्रुप ने गर्भवती महिलाओं के लिए शुरु किया किलकारी कार्यक्रम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-हर शनिवार महिलाओं को सामान्य डिलवरी के साथ, डायटिंग, योगा और फिजियो थैरेपी से करेंगे जागरुक

ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने महिलाओं और बच्चों के लिए एक विशेष सेवाओं में किलकारी कार्यक्रम की शुरुआत की है, जिसमें प्रेगनेन्सी महिलाओं को नार्मल डिलवरी के प्रति जागरुक करेगा। जिसमें फिजियोथेरेपी, योगा सत्र, डाइट काउंसलिंग, बेबी फीड काउंसलिंग, मेटर्निटी फोटोशूट, गिफ्ट हैंपर्स आदि शामिल है। इस नए कार्यक्रम का उद्घाटन गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनुराग भार्गव व अस्पताल समूह के चेयरमैन डॉ. अजय त्यागी ने किया। कार्यक्रम में गायनाकोलॉजिस्ट की टीम डॉ. सोनाली गुप्ता, डॉ. ममता झा, डॉ. सुमन मेहला, डॉ. लतिका सिनसिनवार सहित  नियोनेटोलोजिस्ट, एनेस्थेटिस्ट, डाइटीशियन, लैक्टेशन काउंसलर और फिजियोथेरेपिस्ट का सहयोग रहेगा। किलकारी यथार्थ सेंटर फॉर वुमन एंड चिल्ड्रेन बेहतरीन उपकरणों, लेवल 3 नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट, एनआईसीयू और एडवांस पेडिएट्रिक, इंटेंसिव केयर यूनिट, पीआईसीयू से लैस है।

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के प्रबंध निदेशकए डॉक्टर कपिल त्यागी ने बताया कि 13 बेड वाले एनआईसीयू और 10 बेड वाले पीआईसीयू और बेहतरीन डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ वाला आधुनिक सेंटर मरीजों के लिए 24 घंटे खुला है। आधुनिक तकनीकों और हेल्थकेयर की बेहतरीन सुविधाओं के साथ हम महिलाओं और बच्चों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए तत्पर हैं। देश में एनआईसीयू की उपलब्धता में कमी के कारण बच्चों की मृत्यु के मामलों में वृद्धि हुई है। बच्चों के लिए उचित सुविधाओं की कमी के कारण यह मेडिकल क्षेत्र का एक कमजोर हिस्सा बना हुआ है। यथार्थ का यह सेंटर नवजात बच्चों एवम गंभीर रूप से बीमार बच्चों की विशेषकर देखभाल प्रदान करने में सक्षम है।

यथार्थ सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के निदेशक, यथार्थ त्यागी ने बताया किए किलकारी, महिलाओं के सम्पूर्ण स्वास्थ्य के लिए उचित है, जहां दर्दरहित, पैनलेस डिलीवरी, हाई रिस्क प्रेग्नेंसी, लेट प्रेग्नेंसी आदि जैसी समस्याओं से राहत दिलाने के लिए आधुनिक तकनीकों द्वारा उपचार किया जाता है। डॉ. अनुराग भारद्वाज ने बताया कि जिले में हर वर्ष 55-60 हजार डिलवरी होती है, सरकारी अस्पतालों में मृत्यु दर बडी कमी आयी है। पहले सरकारी महकमा सुरक्षा का काम करता था अब यथार्थ ग्रुप कर रहा है, बिसरख ब्लाक के अस्पताल के नर्स और कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेगा ताकि नार्मल डिलवरी करा सकें। सरकार की कई योजनाएं हैं, जिसका महिलाएं लाभ उठा सकती है। इस दौरान डॉ. सोनाली गुप्ता ने बताया कि हर उम्र की महिलाओं को अलग-अलग प्रकार की समस्याएं होती हैं, किलकारी इन सभी समस्याओं का बेहतरीन इलाज प्रदान करता है। निःसंतान दंपत्ति के लिए ग्रेटर नोएडा में पहली बार कार्यक्रम भी शुरु हो रहा है, यह अपने आप में पहला कदम है जो स्थानीय और पड़ोसी शहरों के लोगों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। किलकारी के एक्सपर्ट्स महिलाओं और बच्चों से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज करने में सक्षम हैं। जिन मरीजों को तत्काल इलाज की आवश्यकता हैए उनके लिए इमरजेंसी का विशेष प्रबंधन भी किया गया है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सीआईएससीई राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों  खिलाड़ी ले रहे हैं  हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ विद्यालय सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में 29 व  30 जुलाई दिन…

12 hours ago

अनहद रियल्टी ने गुरुग्राम में ट्रिनिटी स्काई पैलाज़ो प्रोजेक्ट के पुनरुद्धार की प्रतीक्षा कर रहे सैकड़ों होमबायर्स और किसानों को दी उम्मीद

-फिडेटो सिटी होम्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रस्तावित अधिग्रहण का उद्देश्य सेक्टर 88बी की लंबे समय…

14 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने जिम कॉर्बेट में आयोजित किया पाँच दिवसीय आउटबाउंड ट्रेनिंग प्रोग्राम

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़, ग्रेटर नोएडा ने अपने नवप्रवेशित पीजीडीएम बैच- 2026-28…

15 hours ago

एनआईईटी फार्मेसी इंस्टीट्यूट ने QCI-PCI रैंकिंग 2026 में उत्तर प्रदेश में प्रथम एवं अखिल भारतीय स्तर पर चौथे स्थान पर

ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (एनआईईटी) फार्मेसी इंस्टीट्यूट, ग्रेटर नोएडा ने शैक्षणिक…

1 day ago

विश्व भारती पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक और कला का संगम-सृजन का हुआ भव्य आयोजन  

ग्रेटर नोएडा। बीटा-1 में स्थित विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में सांस्कृतिक और कला…

2 days ago

“मैं माँ बनना चाहती हूँ”: अम्रपाली दुबे के बयान से उनका परिवार स्तब्ध

मुम्बई। भोजपुरी बवाल का एक नया क्लिप फैंस को चौंका रहा है, जिसमें JioHotstar के…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>