" data-ad-slot="">

शहर की माताओं ने राष्ट्रीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में हासिल किया स्वर्ण व रजत पदक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,11 जनवरी। राष्ट्रीय डान्स स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप के अंतर्गत राष्ट्रीय डान्सिंग मॉम की एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन आसनसोल, पश्चिम बंगाल स्थित रबिंदर भवन में किया गया। डान्स स्पोर्ट्स काउन्सिल ऑफ इण्डिया व बंगाल डान्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन के माध्यम से किया गया। राष्ट्रीय डान्सिंग सुपर मॉम्ज़ की प्रतियोगिता में गोवा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, बंगाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, बिहार, झारखण्ड, मध्यप्रदेश, चण्डीगढ़ राजस्थान आदि राज्यों से राज्य स्तर पर जीतकर चयनित हुई 26 डान्सिंग सुपर मॉम (मां) शामिल रही। अंडर 35 में कुल 9 डान्सिंग मम्मियां शामिल थी।

कैमराला गाँव ग्रेटर नोएडा निवासी चेतना नागर ने सिल्वर मेडल (रजत पदक)  जीतकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया। और अब 35 वर्ष से ऊपर के वर्ग में भिन्न-भिन्न राज्यों की कुल 17 डान्सिंग माताएं प्रतियोगिता में शामिल रही। इनके सभी के मध्य गौतमबुद्ध नगर को पहली बार बीटा-2 अर्पिता श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। पिछले पाँच वर्षों में जीबी नगर की मम्मियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में डान्सिंग डान्सिंग मोम वर्ग में रजत और कांस्य तो जिताया मगर स्वर्ण पदक कभी नहीं मिला। इस बार अर्पिता श्रीवास्तव जीतकर ने जिले के साथ प्रदेश का भी नाम ऊँचा कर दिया। दोनो डान्सिंग खिलाड़ियों ने 2019 में पहले ग्रेटर नोएडा में जुलाई माह में आयोजित ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता व 3 नवम्बर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुई थी। उत्तर प्रदेश डान्स स्पोर्ट्स संघ के अध्यक्ष देवेन्द्र नागर  व सचिव रजनीकान्त ठाकुर, जीबी नगर डान्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की अध्यक्षा अंजू कोहली व सचिव रवि ठाकुर ने सबको बधाई दी और आगामी ज़िला स्तरीय डान्स स्पोर्ट्स प्रतियोगिता में परिवार सहित सम्मान करने की घोषणा की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

6 hours ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

6 hours ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>