" data-ad-slot="">

यूपी कैबिनेट मंत्री ने जिम्स  का किया भ्रमण व किया आपरेशन  थिएटर का उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग ने भ्रमण किया और आपातकालीन आपरेशन थियेटर का उद्घाटन किया। संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगे.) राकेश गुप्ता ने ऐलोवेरा पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया गया। जेवर विधान सभा विधायक धीरेन्द्र सिंह एवं तेजपाल नागर, विधायक दादरी विधान मौजूद रहे। संस्थान के निदेशक कैबिनेट मंत्री को संस्थान के समस्त विभागाध्यक्षों से परिचय करवाया गया, जिसके बाद निदेशक कार्यालय में प्रोजेक्टर के माध्यम से उनको संस्थान की प्रगति से अवगत कराया गया साथ ही अस्पताल में मरीजों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा वर्तमान अस्पताल भवन तथा नवीन कॉलेज के लिए भूमि-भवन के बारे में चर्चा हुयी। जेवर विधायक  धीरेन्द्र सिंह बताया कि संस्थान के डायरेक्टर ने एक साल से भी कम समय में अस्पताल में इतनी सुविधाएं उपलब्ध करवायीं कि मरीजों की संख्या 20 से 200 तक पहुंच गयी। दादरी विधायक तेजपाल नागर ने मंत्री जी को बताया कि डॉ. गुप्ता ने एक साल से कम समय में सभी कमियों को पूरा करते हुए संस्थान को एम.बी.बी.एस. की अनुमति दिलवा दी।

जय प्रताप सिंह द्वारा संस्थान में अपातकालीन विभाग के आपरेशन थियेटर का उदघाटन करने के साथ प्रशासनिक ब्लॉक में वृक्षारोपण भी किया।

संस्थान के पतंजलि हॉल में समस्त संकाय सदस्यों व अन्य स्टॉफ के साथ वार्तालाप में मंत्री ने सरकार द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शिखा सेठ, संकायाध्यक्ष डॉ. विवेक कुमार शर्मा, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश बाबू, डॉ. अतुल कुमार गुप्ता आदि समेत सभी संकाय सदस्य व स्टॉफ मौजूद रहा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

6 hours ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

7 hours ago

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>