ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ की वार्षिक खेल प्रतियोगिताएं डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20 का आयोजन 24 सितम्बर से 26 सितम्बर तक किया जा रहा है। गौतमबुद्धनगर जोन में द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स को डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019-20 की मेजबानी दी गयी है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर में स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ से सम्बद्ध सभी संस्थानों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे। डॉ. अब्दुल कलाम स्पोर्टस फेस्ट-2019 के जोनल कोआर्डिनेटर डॉ. एस.के. श्रीवास्तव ने बताया कि स्पोर्टस फेस्ट में एथलेटिक्स में दौड 100 मी.,200मी., 400मी., 800मी., 1500मी., लम्बीकूद, ऊॅचीकूद, डिस्कस थ्रो, शॉटपुट, जैवेलिन, बैडमिन्टन, बास्केटबाल, चेस, खो खो, फुटबाल, टेबलटेनिस, वालीवाल एवं कबड्डी खेलों का आयोजन किया जायेगा। विश्वविद्यालय की ओर से खेल प्रतियोगिताओं की विस्तृत गाइडलाइन जारी कर दी गयी है। स्टेट लेवल स्पोर्टस फेस्ट का आयोजन 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर के बीच बीबीडी इन्स्टीट्यूट लखनऊ मे आयोजित किया जायेगा।
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…