रबूपुरा। कस्बे में रविवार को इस्लाम धर्म के पैगंबर मौहम्मद साहब के जन्मदिवस पर ईद मिलादून्नबी का जूलूस शांति सौहार्द के साथ बड़ी धूमधाम से निकाला गया। तहफुफजे सुनिययत कमैटी के नेतृत्व में जूलूस तकिया वाली मस्जिद से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होता हुआ सम्पन्न हुआ जिसमें तारें एवं चांद वाले झंडे हाथों में लिए मदरसों के छात्रों के साथ सैकड़ो मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल रहे तथा इस दौरान अल्लाह हू अकबर के साथ ही जमकर हिन्दुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये गये। विभिन्न स्थानों पर लोगों पानी व शरबत पिलाने की व्यवस्था की गई और रास्ते भर छात्र कलमा पढ़ते रहे एवं देश में अमन व शांति की दुआ मांगी गई। सुरक्षा के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी विनीत कुमार समेत भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा तथा जूलूस में आजाद खां, खलील खां, सलीम खां, नईम, तोहिद, जावेद, मोहसिन, जैनू खां, इस्लाम खां, सगीर, आकील आदि सैकडो लोग मौजूद रहे।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…