" data-ad-slot="">

रिन्यूएबल एनर्जी एक्सपो में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन, वितरण, नियामक ढांचे और उनकी चुनौतियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। रिन्यूएबल एनर्जी इंडिया एक्सपो के 13वें संस्करण का यहां भव्य उद्घाटन किया गया, इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में प्रमुख अंतरराष्ट्रीय हितधारकों और दुनिया भर के विशेषज्ञों ने भाग लिया। आरईआई एक्सपो को एशिया की सबसे बड़ी प्रदर्शनी माना गया है जो 20 सितम्बर तक चलेगा। इस साल एक्सपो में अक्षय ऊर्जा के उत्पादन, वितरण, नियामक ढांचे तक प्रसार और उनकी चुनौतियों के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। इस इवेंट में कई दिग्गज कंपनियों के तकनीकी विशेषज्ञों, प्रोफेशनलों के साथ फैसला लेने में सक्षम अधिकारियों और उन्हें प्रभावित करने वाली हस्तियों ने भाग लिया। समारोह में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने हिस्सा लिया। इस अवसर पर ब्लूमबर्ग न्यू एनर्जी फाइनेंस, ईवाई इंडिया पावर एंड यूटिलिटीज लीडर और फ्राइबर्ग कंपनियों के प्रतिनिधियों ने विश्व ऊर्जा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया। इसके साथ ही ब्राजील, भारत सरकार, मध्यप्रदेश राज्य, तेलंगाना राज्य के सरकारी प्रतिनिधियों ने भी अक्षय ऊर्जा से होने वाले लाभ और भविष्य की योजनाओं को उभारा। इनफॉर्मा मार्केट्स के प्रबंध निदेशक योगेश मुद्रास कहा कि रिन्यूएबल इंडिया एनर्जी एक्सपो 2019 एक अनोखा और विश्वनीय प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है। इस एक्सपो में तमाम संघ, सरकारी निकाय के प्रतिनिधि, स्वतंत्र नेता और इंडस्ट्री के विशेषज्ञ एक मंच पर एकत्रित होते हैं। ये एक साथ मिलकर मार्केट ट्रेंड, निवेश और आधुनिक तकनीक के विषयों पर चर्चा करते हैं। आरईआई एक्सपो में पहले दिन अन्सर्ट एंड यंग एलएलपी में डबल डिजिटर एंड यूटिलिटीज के पार्टनर सोमेश कुमार, बांग्लादेश के आईडीसीओएल में रिन्यूएबल एनर्जी के हेड मोहम्मद इनामुल करीम पवेल शामिल थे। प्रदर्शनी में टाटा पावर में रिन्यूएबल्स विभाग के प्रेसिडेंट और टाटा पावर सोलर में एमडी और सीईओ आशीष खन्ना और वर्ल्ड बैंक के प्रमुख उर्जा विशेषज्ञ साइमन स्‍टोल्‍प शामिल हुए। एलएंडटी में डोमेस्टिक और ग्लोबल रिन्यूएबल बिजनेस डिलेवपमेंट के हेड शाजी जॉन, जिन्को सोलर में दक्षिण एशिया रीजन के प्रबंध निदेशक डेनियल लियू, क्लीनटेक सोलर में बिजनेस डिवेलपमेंट विभाग के हेड डॉ. अनुव्रत जोशी आदि भी एक्सपो में शामिल हुए। इसके अलावा प्रदर्शनी में इनोलिया एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ अरविंद रेड्डी, इनरपार्क एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक संतोष खेतवाल और राजस्थान इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंट्स लिमिटेड (आरईईएल) के प्रबंध निदेशक ए. के. जैन समेत इंडस्ट्री की नामचीन हस्तियों ने हिस्सा लिया। एक्सपो में इंटरनेशनल सोलर एनर्जी सोसाइटी, इंडो जर्मन एनर्जी फोरम एसओ, नेशनल रिसोर्सेज डिफेंस काउंसिल, ग्लोबल एनर्जी स्टोरेज एलायंस, स्टैंडर्डर्स एंड रिसर्च, स्किल काउंसिल फॉर ग्रीन जॉब्स जैसे संस्थान भी शामिल हुए। इन संस्थानों ने आरईआई 2019 में क्लीन एनर्जी के उत्पादन और वितरण के क्षेत्र में चर्चा को आगे बढ़ाने, अमल के उपाय और क्लीन एनर्जी के क्षेत्र में स्टार्टअप्स की चर्चा हुई।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

3 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>