" data-ad-slot="">

वायुमंडलीय प्रक्रियाओं में डाटा एनालिटिक्स से नवोन्मेष की  अपार संभावनाएं हैं – डॉ त्यागी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
ग्रेटर नोएडा,6 जून। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ग्रेटर नोएडा के अनुप्रयुक्त गणित विभाग द्वारा वायुमंडलीय प्रक्रियाओं और कम्प्यूटेशनल गणित के अनुप्रयोग पर साप्ताहिक वेबिनार सीरीज आज प्रारंभ हुआ|  इस सीरीज का  आयोजन गणित विभाग एवं भारतीय मौसम विज्ञान सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान ने किया गया।   प्रोफेसर एनपी मेलकानियां ने अपने  स्वागत भाषण में मौसम विज्ञान और कोविड-19 के प्रभाव  के फलस्वरूप पर्यावरण में हो रहे विभिन्न परिवर्तनों पर अपनी चिंता व्यक्त की।  कार्यक्रम के कन्वीनर डॉ सुशील कुमार ने कार्यक्रम की रूपरेखा का विस्तृत रूप सामने रखा।
यह कार्यक्रम 5 जून से 20 जून तक चलेगा जिसमें कई सम्मानित हस्तियों के लेक्चर होंगे और शोधार्थी अपने शोध प्रस्तुत करेंगे, यह पूरा कार्यक्रम ऑनलाइन ही रहेगा। डॉ आशीष राउत्रे ने भारतीय मौसम विज्ञान सस्थां के कामों से अवगत कराया| कार्यक्रम कन्वीनर डॉ अमित कुमार अवस्थी ने बताया कि वर्कशाप में लगभग 500 प्रतिभागी शामिल हुए हैं यह अपने आप में एक अद्भुत संगम है जो कि सामान्य रूप से इतने प्रतिभागियों के साथ वेबीनार वर्कशॉप करना संभव नहीं हो पता। कार्यक्रम के अध्यक्ष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर भगवती प्रकाश शर्मा ने  बताया कि डाटा एनालिटिक्स ऐसा क्षेत्र  है जिसके प्रयोग से मौसम अनुमान मैं कई सारे नवाचार की संभावनाएं हैं। प्रोफेसर  शर्मा ने बताया वायुमंडल विज्ञान अन्तः विषय  क्षेत्र है इसमें बहुत सारे विभाग गणित विभाग, रसायन विभाग, मौसम विभाग, एवं अन्य कंप्यूटर साइंस के लिए बहुत अवसर  है।  इस तरह का ज्ञान बहुत आवश्यक है उन घटनाओं से बचने के लिए जिन घटनाओं से विनाशकारी स्थितियां उत्पन्न होती हैं जैसे कि भूकंप आना, तूफान आना –  इन सारी घटनाओं के बारे में सटीक पूर्वानुमान किया जा सकता है अगर संयुक्त रूप से कुछ नवीन मॉडल पेश किए जाए तो इस संभावना है कि कई सारी  सटीक भविष्यवाणियां की जा सकती हैं जिससे कि लोगों की जान  बचाई जा सकती है| कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ अजीत त्यागी ने मौसम परिवर्तन पर विस्तृत चर्चा की और कई सारे मुख्य  बिंदुओं पर अपनी चिंताएं व्यक्त की|  छात्रों के लिए बहुत मार्ग खुले हैं जो छात्र इस विधा में रिसर्च करना चाहते हैं शोध करना चाहते हैं उनके लिए एक बेसिक टेक्नोलॉजी से अवगत कराया। डॉ त्यागी ने बताया इस क्षेत्र में बहुत सारे नवोन्मेष की संभावनाएं भी है|  अन्त में डाॅ अवस्थी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित  किया।   इस बेव श्रंखला का  द्वितीय दिन दो सत्र में आयोजित हुआ इसमें पहले सत्र का संयोजन प्रोफेसर पी वीएस राजू द्वारा किया गया,  इस सत्र में सेंट्रल यूनिवर्सिटी राजस्थान से आये  प्रो सोमेश्वर दास ने खतरनाक मौसम के संबंध में विभिन्न वर्गीकरण सामने रखें एवं इनके समाधान के लिए कंप्यूटेशनल मैथमेटिक्स के योगदान पर चर्चा की। डॉ आशीष रॉउत्रे एवं डॉ अभिजीत सरकार ने मौसम विज्ञानं के अन्य पहलुओं पर प्रकाश डाला| इन मौसम वैज्ञानिकों ने  आंकिक  मौसम अनुमान के लिए विभिन्न गणितीय मॉडल का अध्ययन सामने रखा | डॉ रॉउत्रे ने  बताया आंकिक  गणित द्वारा मौसम अनुमान में कई नवाचार के आ सकते हैं।  इस श्रंखला के द्वितीय सत्र में सत्र का संयोजन  डॉक्टर जग बंधु पांडा  द्वारा किया गया|  इस सत्र में विभिन्न विश्वविद्यालयों के शोधार्थियों द्वारा शोध प्रस्तुत किए गए।
Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

12 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

13 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

13 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

16 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>