" data-ad-slot="">

श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने फिल्म निर्माता एकता कपूर के खिलाफ पुलिस को सौंपा ज्ञापन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर की एक फिल्म में देश के जवानों के पारवारिक जीवन को लेकर दर्शाये गये दृश्यों की श्री राजपूत करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने कड़ी निंदा की। साथ ही उनके उनके खिलाफ सम्बंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करते हुए रबूपुरा पुलिस को ज्ञापन सौंपा और उक्त फिल्म को बैन कराने का अनुरोध किया है। पुलिस को सौंपे ज्ञापन के मुताबिक संगठन के जिला प्रभारी योगेश भाटी ने कहा है कि मुम्बई निवासी एकता कपूर एवं शोभा कपूर द्वारा बनाई गई एक बेब सीरीज में देश के जवानों की भावनाओं को घातक ठेस पहुंचाते हुए उनके खिलाफ अत्यंत अशोभनीय दुष्प्रचार दर्शाया गया। फिल्म के दृश्य में दिखाया है कि जब सेना का जवान सीमा पर देश की रक्षा कर रहा होता है और उसकी पत्नी किसी और के साथ संबंध स्थापित करती है तथा सेना की वर्दी फाडने जैसे दृश्य प्रदर्शित किया है। जोकि हमारे देश व समाज के लिए बेहद घातक एवं अमानवीय है। श्री राजपूत करणी सेना इसकी घोर आलोचना करती है। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक तरफ देश का जवान सीमा पर अपनी जान की परवाह किए हुए देश की रक्षा कर रहा होता है। दूसरी ओर इस तरह की इस प्रकार की सीरीजों से देश के जवान व उनके परिवार आहत किया जा रहा है। जिसे करणी सेना कतई बर्दाश्त नहीं करेगी तथा ऐसे निर्माता-निर्देशक के खिलाफ चरित्र हनन और राष्ट्र द्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उक्त पिक्चर पर रोक लगनी चाहिए। उधर भाकियू भानु के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जेवर में शहीद भगतसिंह की प्रतिमा हटाने को लेकर आक्रोश व्यक्त किया तथा एसीपी जेवर को ज्ञापन सौंप प्रतिमा पुनः स्थापित करने की मांग की है। साथ ही अन्यथा की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गीता भाटी, दीपक ठाकुर, जगदीश शर्मा, विनीत भाटी,अजीत सिंह, सचिन भाटी, विराट सिंह, सतेन्द्र सिंह, विशाल राजपूर आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>