" data-ad-slot="">

साथी हाथ बढ़ाना टीम ने ग्रेनो वेस्ट के गरीब बस्ती में सूखे राशन के पैकट व मास्क बांटा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,8 जून। गौड सिटी-एक स्थित साथी हाथ बढ़ाना ग्रुप के सदस्य लगातार जनता कर्फ्यू के बाद से सूखे राशन का वितरण जरुरत मंदो को करते आ रहे हैं। इस बार ये ग्रुप ने किसान चौक के पास बस्ती में जा कर मास्क, बच्चों को बिस्कुट, केला और महिलाओं को सूखा राशन का पैकट वितरित करने पहुंची। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले सभी बच्चों के हाथ सेनिटाइज़ करवाये फिर सबको मास्क दिये, उसके बाद सोशल डिसटेनसिन्ग का खयाल रखते हुए लाइन से बच्चों को खाने का समान वितरण किया। वहीं ऐसे ही महिलाओं के भी हाथ सेनिटाइज़ करवाकर मास्क देकर लाइन लगा कर राशन दिया गया। साथ ही सबको कोरोना में कैसे अपने को सुरक्षित रखा जा सकता है बताया गया। सबको हाथ धोते रहने को कहा गया और मास्क या रुमाल का प्रयोग करने के लिये भी कहा गया। ग्रुप में कई लोग इस अच्छे कार्य के लिये सहयोग कर रहे है। इस बार भी कुछ नये रेसिडेंट संदीप झुन्झुन वाला, कमल जोशी, तबरेज ने भी सहयोग किया। टीम के सदस्यों ने बताया है कि वो इस नेक कार्य को ऐसे ही समय समय कर करते रहेंगे। इस दौरान अमित शर्मा, सरोज शर्मा, अनिता प्रजापति, अंकित शंक्धर, गौरव मित्तल, रंजीत सिंह, एल जे अस्थाना, सुजाता मान आदि सदस्य ग्रुप से जुडे है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>