" data-ad-slot="">

पर्यावरण को बचाने के लिए प्राकृतिक संसाधनों के प्रति बरतना होगा संयम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-सेलमार ने पर्यावरण दिवस पर राष्ट्रीय वेबिनार का किया आयोजन

ग्रेटर नोएडा,8 जून। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में “पोस्ट कोविड-19-टुवर्ड्स बेटर गवर्नेंस फॉर इनवार्यमेंटल मैनेजमेंट एण्ड बायोडायवर्सिटी कन्सीडरेसन” विषय पर सेन्टर फॉर इनवार्यमेंटल लॉ मैनेजमेंट एण्ड रिसर्च (सेलमार) तथा डिपार्टमेंट ऑफ इनवार्यमेंटल साइंस की तरफ से राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया। वेबिनार की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने मानव व्यवहार को स्वयं नियंत्रित तथा संतुलित करने पर जोर दिया। वर्तमान समय में कोविड प्रकोप से बचने तथा पर्यावरण को सुरक्षित करने के लिए जीव-जंतुओं के स्वाभाविक जीवन, ग्रीन-हाउस तथा भूगर्भ में पाये जाने वाले धातुओं आदि का उल्लेख करते हुए इस बात पर बल दिया कि मानव को इन सब के प्रति जागरूक रहते हुए प्राकृतिक संसाधनों के दोहन के प्रति संयम बरतने तथा सचेत रहने का आह्वान किया, जिससे कि पर्यावरण को प्रतिकूल प्रभाव से बचाया जा सके। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा मुख्यवक्ता गोपाल आर्या ने कोविड जैसे प्रकोप से बचने के लिए थ्री तथा फोर-आर जैसे फार्मूले पर बल देते हुए यह सचेत किया कि मनुष्य को अपने आचरण तथा व्यवहार को पुनर्व्यवस्थित करना पड़ेगा। कार्यक्रम में प्रो. मलकानी ने पर्यावरण तथा कोविड-19 से सम्बंधित वर्तमान विषय पर प्रकाश डालते हुए संबंधित कानून में संशोधन करने पर बल दिया। कार्यक्रम में प्रो. एस.के. सिंह ने भाग लेते हुए कोविड के विधिक पहलुओं पर अपने विचार प्रकट किये। वेबिनार के संयोजक डॉ.के.के. द्विवेदी ने कार्यक्रम का संचालन किया तथा वेबिनार के विषय-वस्तु को रखते हुए सभी गणमान्य वक्ताओं एवं प्रतिभागियों का स्वागत किया। डॉ. प्रदीप तोमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>