" data-ad-slot="">
Categories: DELHI NCRDelhi..

शैफलर इंडिया ने नकली उत्पादों के खिलाफ की कार्रवाई 28 लाख के नकली उत्पाद जब्त

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

नयी दिल्ली। औद्योगिक और ऑटोमोटिव आपूर्तिकर्ता कंपनी शैफलर इंडिया लिमिटेड में एफएजी बियरिंग्स इंडिया लिमिटेड) ने नयी दिल्ली के कश्मीरी गेट पर प्रवर्तन की कार्रवाई की और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापे मारकर करीब 28 लाख रूपये मूल्य के नकली उत्पाद जब्त किए। जब्त की गई वस्तुओं में बियरिंग्स और नकली उत्पाद की पैकेजिंग शामिल है। इन नकली उत्पादों को इस कंपनी के एफएजी ब्रांड के तहत छोटे व्यापारियों और खुदरा व्यापारियों द्वारा बेचा जा रहा था। शैफलर इंडिया के सीईओ श्री हर्ष कदम ने कहा, शैफलर ग्रुप का प्राथमिक लक्ष्य ग्राहकों के हितों की रक्षा करना है, इसलिए इसने उत्पादों और ब्रांड की नकल के सभी मामलों को लेकर जीरो टाॅलरेंस की नीति अपना रखी है। एक नकली बियरिंग काफी वित्तीय नुकसान पहुंचा सकता है और साथ ही यह जीवन को जोखिम में भी डालता है क्योंकि ये बाजार की दिग्गज कंपनियों की असली बियरिंग्स की गुणवत्ता मानकों को पूरा नहीं करते। हमारे ग्राहकों का विश्वास बनाए रखने और हमारी प्रतिष्ठा और ब्रांड की रक्षा करने के लिए हम हमारे उत्पादों की वास्तविकता को लेकर बहुत सतर्क रहते हैं। हम भविष्य में नकली उत्पादों से निपटने के लिए इसी तरह का कदम उठाना जारी रखेंगे। वर्ष 2004 में शैफलर ने उत्पाद और ब्रांड की नकल से निपटने के लिए एक केंद्रीय विभाग स्थापित किया था। तब से इस कंपनी की ब्रांड संरक्षण टीम ने एशिया और विश्व के अन्य हिस्सों में नकली उत्पादों के हजारों मामले निपटाए हैं।
वितरकों से शैफलर के उत्पाद खरीदने वाले खरीदारों और अंतिम उपभोक्ता के हितों की रक्षा के लिए शैफलर के पास दुनियाभर में प्रमाणित बिक्री साझीदार हैं। सभी अधिकृत वितरक शैफलर की वेबसाइट पर पंजीकृत हैं और प्रमाणन संख्या डालकर उनका पता लगाया जा सकता है। इसके अलावा, शैफलर के उत्पादों की प्रामाणिकता जांचने के लिए कंपनी ने ओरिजिन चेक नाम से एक ऐप भी लांच किया है। यह ऐप ग्राहकों, वितरकों और अधिकारियों को ऐसे टूल्स देता है जिनसे आईएनए और एफएजी उत्पादों की असलियत आसानी से पता लगाई जा सकती है। ये जांच पता लगाए जाने योग्य मैट्रिक्स कोड के आधार पर की जा सकती है और ये कोड शैफलर की पैकेजिंग पर उल्लिखित होते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

23 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>