रबूपुरा। कस्बे से घर लौट रहे युवक की बाईक संदिग्ध हालत में रबूपुरा-भाईपुर मार्ग पर पड़ी मिली तथा युवक गम्भीर रूप से घायल था। सूचना मिलने पर परिजनों आनन-फानन में उसे ग्रेनों के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जानकारी अनुसार गांव खेड़ा मौहम्दाबाद निवासी देवेन्द्र का 20वर्षीय पुत्र संजू गुरूवार शाम किसी काम से रबूपुरा आया था। वहां से लौटते समय वह गांव के समीप किसी प्रकार बाईक गिरने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से हादसा हुआ है। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने उसे ग्रेनों के शारदा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान शुक्रवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज छानबीन शुरू कर दी
ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपोमार्ट में आयोजित भारत शिक्षा एक्सपो 2026 में बेथनी कान्वेंट स्कूल, डेल्टा-2…
ग्रेटर नोएडा। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी पाण्डेय…
ग्रेटर नोएडा। Delhi World Public School ने सीबीएसई कक्षा XII बोर्ड परीक्षा 2025–26 में विद्यार्थियों…
प्रयागराज, 12 मई। उत्तर प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और तकनीक-संपन्न बनाने की…
ग्रेटर नोएडा,12 मई। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल…
ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज द्वारा पीजीडीएम बैच 2024–26 के विद्यार्थियों के लिए…