" data-ad-slot="">

समसारा विद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह के तहत बच्चों को स्वस्थ रहने के प्रति किया जागरुक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,21 दिसम्बर। ‘हम फिट तो इंडियाफिट’ बात को सार्थक करते हुए समसारा विद्यालय में फिट इंडिया सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पूरे एक सप्ताह तक चला। जिसमें मोन्टेंसरी कक्षा से लेकर नौवीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसके अंतर्गत बच्चों को एरोबिक, योगा, फन एक्सरसाइज, मॉसपेशियों के तनाव को कैसे कम किया जाए आदि बातों को समझाया गया। अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए कौन-कौन से खाद्य-पदार्थो को आहार में शामिल करना चाहिए के बारे में भी बताया गया। आज के इस भाग-दौड़ भरे युग में मानसिक व शारीरिक तनाव को कैसे दूर किया जाए, अपने शरीर और मष्तिक को कैसे स्वस्थ रखे आदि बातों की जानकारी भी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में न केवल बच्चों ने बल्कि उनके अभिभावकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इतना ही नहीं, उत्तम स्वास्थ्य के महत्त्व को दर्शाते हुए बच्चों के लिए स्लोगन राइटिंग गतिविधि का भी आयोजन किया गया। इस तरह विभिन्न गतिविधियों के साथ इस कार्यक्रम का भव्य समापन भी किया गया जिसमे बच्चों ने स्वागत गान, मनमोहक नृत्य और कराटे की कला का बड़ा ही सुन्दर प्रदर्शन किया और कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। इस समारोह के मुख्य अतिथि रहे सेंसाई योगेंद्र चौहान, जो कि कराटे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुख्य प्रशिक्षक के पद पर कार्य कर रहे हैं। चौहान वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के ए ग्रेड के रेफरी भी हैं। इस कार्यक्रम में उन्होंने स्वास्थ्य से जुड़ी मुख्य जानकारी को बच्चों के साथ साझा किया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्या कैप्टिन प्रवीन रॉय ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया और पहला धन निरोगी काया के बारे में विद्यार्थियों को अवगत कराया और सभी के उत्तम स्वास्थ्य की मंगल कामना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>