" data-ad-slot="">
Categories: HOME

दुनिया में प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर आता है क्रिसमस-फादर एल्विन पिन्टो

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-बाजार में सजावटी सामान को खरीदने की लोगों में लगी होड़, बच्चों में उत्साह
ग्रेटर नोएडा,21 दिसम्बर।क्रिसमस या बड़ा दिन ईसा मसीह या यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। क्रिसमस से 12 दिन के उत्सव क्रिसमसटाइड की भी शुरुआत होती है। क्रिश्चियन समुदाय के लोग हर साल 25 दिसंबर के दिन क्रिसमस का त्योहार मनाते हैं। यह ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन प्रभु ईसा मसीह या जीसस क्राइस्ट का जन्म हुआ था। क्रिसम को मनाने के लिए ग्रेटर नोएडा शहर के बाजारों में तैयारी चल रही है, बाजारों में रौनक भी बढ़ गयी है। लोग घरों को सजाने के लिए सामग्री,सेन्टाक्लाज बच्चों को तोहफे बांटना, नए कपड़े खरीदने के साथ क्रिसमस केक की मांग सबसे अधिक होते है तो बच्चों को उपहार की। फादर एल्विन पिन्टो, प्रधानाचार्य सेन्ट जोसेफ स्कूल ने बताया कि क्रिस्ट जयंती ईसाईयों का पर्व है जो कि प्रभु येशु का जन्म दिवस के रुप में पूरी दुनिया में कोने-कोने में मनाया जाता है। यह पर्व मावन जाति के प्रति ईश्वरीय प्रेम को याद दिलाता है। ईश्वर इस संसार को इतना प्यार करते हैं कि वह खुद मनुष्य बनकर मनुष्यों के बीच निवास करने तथा उन्हें हर बुराई दुख तकलीफों से छुटकारा दिलवाने के लिए अवतार लेकर बेतलेएम के एक गौशाले में मरियम और युसुफ के एकलौते पुत्र बनकर जन्म लेते हैं।

फादर ने बताया क्रिसमस न केवल ईसाई बल्कि सभी धर्मावलम्बियों के लोग बहुत हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हैं, क्योंकि यह पर्व प्रेम, शांति, एकता और भाईचारे का संदेश लेकर हर वर्ष आता है। आज भी प्रभु अलग-अलग रुप धारण कर मनुष्यों के बीच रहने आ जाते हैं, उन्हें पहचानने की जरुरत है। स्वार्थ और सांसारिक भोग विलास ने मनुष्य को अंधा बना दिया है। कोरोना महामारी के इस दौर में क्रिसमस का असली मतलब तब समझेंगे जब हम गरीब,लाचार और निर्धन लोगों की मदद करते हैं तथा शांति और प्रेम का सुगन्ध चारों ओर फैलाते हुए इस धरती को एक सुन्दर जीने लायक बनाते हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>