" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

*साथी हाथ बढ़ाना* समाजिक सहायता ग्रुप ने सर्दी के मौसम मे जरुरतमंदो को बांटे कम्बल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,28 दिसम्बर। गौड सिटी के समाजिक सहायता ग्रुप साथी हाथ बढ़ाना ने इस कड़ाके की सर्दी में जरूरत मंदो को गर्म कम्बल वितरित किये। यह ग्रुप लॉक डाउन से ही समय-समय पर विभिन्न प्रकार से लोगों की मदद करता आ रहा है, फिर चाहे वो राशन वितरण हो या मास्क और सेनिटाइज़र। ग्रुप की संस्थापक सदस्य अनिता प्रजापति ने कहा कि गौड सिटी 1 से नोएडा सेक्टर 18 तक रात्रि मे 9.30 बजे से 11 बजे तक उनकी टीम ने रास्ते पर मिले करीब 50 जरुरतमंदो को गर्म कम्बल दिये, उन्होंने बताया कि इस बार वो अपने परिवार को भी इस नेक कार्य के लिये साथ ले गयी, जिससे उनके बेटी भी ऐसे अच्छे कार्यो को देखे और जरुरतमंदो की मदद करना सीखे। आगे भी उनकी टीम जरुरतमंदो की मदद करती रहेगी। अमित शर्मा ने बताया कि जब मार्च में ये ग्रुप बनाया गया तभी सदस्यों ने निर्णय लिया था की जरुरतमंदो की समय-समय पर मदद करेंगे और साथ ही केवल नयी वस्तुओं का ही वितरण टीम द्वारा किया जायेगा। रवि किशोर और अंकित ने बताया कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है, अभी बहुत से लोग कोरोना की आर्थिक मार से जूझ रहे हैं। ऐसे में अगर जरुरतमंदों की कुछ मदद हो जाती है तो बहुत ही अच्छा लगता है, टीम ऐसे ही समय समय पर समाजिक कार्य करती रहेगी। रंजीत सिन्ह और गौरव मित्तल ने बताया कि सर्दी में ग्रेटर नॉएडा वैस्ट मे अलाव की कुछ खास व्यवस्था भी नही है ना ही आस पास रैन बसेरा है ऐसे मे ग्रुप के सदस्यों ने रात में कम्बल बाटने का निर्णय लिया ,जिससे सर्दी मे सो रहे लोगो को कुछ राहत मिल सके। सरोज शर्मा और सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि साल 2020 ने सबको काफी प्रभावित किया है, ऐसे मे जरुरत मंदो की सहायता करना बहुत ही नेक कार्य है, गरीबों की मदद क लिये सभी समाजिक संस्थाओ को आगे आना चाहिए और एक साथ मिल कर सबके लिये मदद करते रहना चाहिए। साथी हाथ बढ़ाना की टीम नये वर्ष 2021 की शुभकामनाएं देती है और ऐसे ही नेक कार्य करते रहने का संकल्प लेती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>