" data-ad-slot="">

युवाओं में बढ़ते नशा पर आधारित है फिल्म *“Risknamaa 2”*, अरुण नागर ने किया निर्देशन, जिले के युवाओं मिला मौका

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फिल्म सिटी बनाने की घोषणा के बाद ग्रेटर नोएडा में शुरू हुई फिल्म रिस्कनामा- 2 की शूटिंग। दुजाना गाँव के युवा निर्देशक अरुण नागर बना रहे है ड्रग्स पर आधारित फिल्म।आजकल स्कूल कॉलेज में ड्रग्स का कारोबार तेज़ी से पाँव पसारता जा रहा है, ऐसी ही कहानी पर निर्देशक अरुण नागर अपनी अगली फिल्म लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम है “Risknamaa 2” गौरतलब है कि अरुण नागर की पिछली फिल्म “रिश्कनामा- 1” साल 2019 में पीवीआर के साथ रिलीज़ हुई थी, जिसने देशभर में सफलता के झंडे गाड़े थे। अब अरुण नागर “Risknamaa 2” नाम से अपनी अगली फिल्म पर काम कर रहे है, जिसकी शूटिंग के कुछ अंश ग्रेटर नोएडा में फिल्माए गए, जिसमे जिले के कई युवाओं ने अभिनय किया है। यह फिल्म कॉलेज में पढ़ रहे विद्यार्थियों के जीवन पर आधारित है।

कैसे आजकल के युवा ड्रग्स का सेवन करने के लिए अपनी जान तक की भी परवाह नही करते है और ड्रग माफ़ियाओं के चंगुल में फंस जाते हैं, जिसके बाद उनके घरवालों को कितने दुःख और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है, इसी सामाजिक मुद्दे को फिल्म में दर्शाया गया है। यह फिल्म युवाओं को सही दिशा दिखाने में कामयाब रहेगी। इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभा रहे है 90 के दशक के सुपरस्टार अविनाश वधावन, जो अक्षय कुमार के साथ फिल्म “दिल की बाज़ी” में नायक की भूमिका निभा चुके है। इसके अलावा अविनाश वधावन ने करिश्मा कपूर के साथ फिल्म पापी गुडिया, राहुल रॉय के साथ फिल्म जूनून, दिव्या भारती के साथ फिल्म गीत, अजय देवगन के साथ फिल्म धनवान, बलमा, आई मिलन की रात, मीरा का मोहन जैसी सुपरहिट फिल्मों में बतौर नायक की भूमिका निभाई है। फिल्म के मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे प्रयास मान, प्राजक्ता किरण, सागर भाटी, रवि वर्मा, नंदलाल गुर्जर व उदयवीर भाटी। इसके अलावा सुप्रसिद्ध भाजपा नेता मुखिया गुर्जर भी स्कूल प्रिंसिपल की एक दमदार भूमिका में नज़र आयेंगे।

फिल्म “Risknamaa 2” का लेखन व निर्देशन किया है अरुण नागर ने गाँव दुजाना, तहसील दादरी के रहने वाले हैं। इससे पहले अरुण नागर फिल्म गुर्जर आन्दोलन, रिस्क्नामा 1, जय किशन आदि फिल्मों का निर्देशन कर चुके है। फिल्म “जय किशन” में सुपरस्टार राहुल रॉय नज़र आयेंगे। फिल्म “Risknamaa 2” की निर्माता है सीमा भाटी नागर व श्रुति किरण | यह फिल्म कीर्ति मोशन पिक्चर्स व गरुडा सिनेप्लेक्स के बैनर तले बन रही है |

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>