" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

निर्माणधीन कम्पनी पर कार सवारों ने किया सुरक्षा गार्ड से मारपीट व लूट का प्रयास

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत बीती रात सैक्टर 32 स्थित निर्माणधीन कम्पनी पर कार सवार आधा दर्जन हथियारबंदो ने सिक्योरिटी गार्ड़ के साथ मारपीट करते हुए बंदूक लूटने का प्रयास किया। शोर मचाने पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते फरार हो गये। घायल गार्ड को उपचार के लिए भेजा गया है तथा पुलिस ने तहरीर पर 4 नामजद समेत 6 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को गिरफतार कर लिया है। उधर पुलिस का दावा है कि अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है एवं जल्द ही उन्हें गिरफतार कर लिया जायेगा। पुलिस अनुसार क्षेत्र के गांव मुरादगढ़ी के समीप सैक्टर 32 में निमार्णधीन एसएनएस कम्पनी के सुरक्षा गार्ड रामप्रवेश पुत्र चतरसिंह व दवेन्द्र पुत्र रनवीर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि रविवार देर शाम करीब 7 बजे वह अपनी डयूटी पर थे तभी काले रंग की स्कार्पियों कार में सवार आधा दर्जन युवक वहां पहंुचे और कम्पनी में अंदर जाने लगे। आरोप है कि गार्ड़ के विरोध करने पर उक्त ने लाठी-डंडों, राॅड़ आदि से हमला करते हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग की, जिसमें गार्ड़ बाल-बाल बच गये। वहीं आरोपियों ने सुरक्षा गार्ड़ की बंदूक लूटने का प्रयास किया लेकिन शोर-शराबा सुन अन्य कर्मचारियों को मौके की तरफ आता देख आरोपी क्षेत्र के एक अन्य व्यक्ति के नाम से धमकी देते हुए फरार हो गये। उधर पुलिस का कहना है कि घायल गार्ड़ को उपचार के लिए भेज दिया है तथा कपिल निवासी फलैदा, राजू मीणा निवासी रबूपुरा, सतवीर निवासी मेंहमदपुर, विक्की निवासी मुरादगढ़ी व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर राजू को गिरफतार कर लिया है। नेतागिरी से जुडे़ है तीन आरोपीः- घटना के एक आरोपी पुलिस ने भले ही गिरफतार कर लिया लेकिन वारदात के दो आरोपी राजनीति व एक आरोपी किसान संगठन से जुड़ा हुआ है। सूत्रों का दावा है कि एक अभियुक्त भाजपा जिला कार्यकारिणी का सदस्य तो दूसरा बजरंग दल का पदाधिकारी है एवं तीसरा व्यक्ति क्षेत्र में किसान संगठन से तालुख्ख रखता है तथा उसी की गाड़ी को घटना के समय प्रयोग में लाया गया था। उपरोक्त द्वारा दबंगई व रंगदारी वसूली के लिए वारदात को अंजाम दिया गया था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>