" data-ad-slot="">

हनुमंत कथा के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-विजय कौशल महाराज ने शहर वासियों को जीवन जीने और परिवार को जोड़ने का दिया मंत्र

ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। सेक्टर अल्फा-2 एच ब्लॉक में चल रहे श्रीरामकथा व हनुमंत कथा का समापन रविवार हो गया। अंतिम दिन कथा वाचक विजय कौशल महाराज ने हनुमानजी की महिमा के साथ लोगों को बताया कि गृहस्थ आश्रम में रहकर कैसे भगवत भजन करें और अपने जीवन व परिवार को सुखमय बनाएं। कथा के अंतिम दिन भारी संख्या में भीड़ उमड़ी और कथा का श्रवण किया। कौशल महाराज ने कथा की शुरुआत सम्पूर्ण हनुमान चालीसा के साथ की। महाराज ने ये बताया कि समाज के अंदर ये भ्रांति है कि महिलाओं को हनुमान जी की पूजा नहीं करनी चाहिये। उनकी मूर्ति का स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा किसी भी पुस्तक में नही लिखा है। महिला भी हनुमान जी की आरती या हनुमान चालीसा पढ़ सकती हैं। ये जरूरी नहीं होता कि सिर्फ मंदिर में ही भगवान का नाम लेने से पूजा होती है। मनुष्य किसी भी स्थान पर जाप करले उसी से भगवान की पूजा हो जाती है।

कौशल जी महाराज ने बताया कि धर्म सेवा के साथ-साथ मानव सेवा,परिवार सेवा भी करनी चाहिए। उन्होंने भजन कीर्तन के सात प्रतिदिन भगत भजन में जीने का आचरण बताया। कथा के समापन पर पूरा पण्डाल भक्तिमय में डूब गया, सभी भगवान के भजन पर झूम उठे। अंत में आरती के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। कथा के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालों में उमेश बंसल, सत्यप्रकाश अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, मुकुल गोयल, सौरभ बंसल, पी.पी. मिश्रा, मोनू जेवर, मनोज गर्ग, मंजीत सिंह, अवधेश पांडेय, ललित शर्मा, के. के.शर्मा, सतेंद्र राघव, वेद प्रकाश, गौरव उपाध्याय, गिरीश गुप्ता, जितेंद्र त्रिपाठी, विनीत पांडेय, धनप्रकाश शर्मा, मेघराज भाटी, अमरजीत सिंह, सुरेश चंद पचौरी, कपिल गुप्ता, वैभव बंसल,विनय गुप्ता, जी पी गोस्वामी, धनप्रकाश शर्मा, आलोक गोयल, अरविंद तिवारी, यतेंद्र शर्मा, संजीव सालवान, अमित गौड़, सरोज तोमर, बीना भाटी, सुमन गोयल आदि लोग उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>