" data-ad-slot="">

शारदा विवि में पुरुष मनोवैज्ञानिक विकार, यौन विकारों पर हुई चर्चा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-शारदा विवि में साइकोसेक्सुअल डिसऑर्डर- भारतीय परिपेक्ष्य विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला

ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। शारदा विश्विद्यालय के स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च के मनोरोग चिकित्सा विभाग के द्वारा चिकित्सा शिक्षा में निरंतर वृद्धि के लिए मनोवैज्ञानिक विकारों पर थीम, साइकोसेक्सुअल डिसऑर्डर- भारतीय परिपेक्ष्य विषय पर एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मनोचिकित्सक डॉ. आर. सी. जिलोहा मुख्य अतिथि और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, राजस्थान के अध्यक्ष  डॉ. एम. एन. थरेजा, सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के मनोरोग चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज वर्मा, किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ के मनोरोग चिकित्सक डॉ. आदर्श त्रिपाठी, सुभारती मेडिकल कॉलेज, मेरठ  के मनोरोग चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार, मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज के मनोरोग चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. गौतम आनंद और राजकीय चिकित्सा विज्ञान संस्थान, ग्रेटर नोएडा के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, शारदा अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष निरंजन सहित कई विशेषज्ञों ने अपने विचारों से उपस्थित सभी का ज्ञान वर्धन कराया। उक्त कार्यक्रम के उत्तर प्रदेश मेडिकल फैकल्टी ने शारदा विश्वविद्यालय को चार क्रेडिट घंटे का भी आवंटन किया है। शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च के प्रो. वाईस चांसलर डॉ. पी.एल. कोरिहोलू, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मनीषा जिंदल, एसोसिएट डीन डॉ. पूजा रस्तोगी, मेडिकल सुपरिन्टेन्डेन्ट डॉ. आशुतोष निरंजन, स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च के मनोरोग चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार  तथा  कार्यक्रम के  संयोजक  डॉ. निखिल नायर, डॉ. श्रुति शर्मा के साथ विभाग के अन्य चिकित्सक और  दिल्ली एनसीआर से आये 250 राष्ट्रीय स्तर के  मनोचिकित्सकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि और वक्ताओं का स्वागत शारदा विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ़ मेडिकल साइंस एण्ड रिसर्च के प्रो. वाईस चांसलर डॉ. पी.एल. कोरिहोलू, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. मनीषा जिंदल, और  मनोरोग चिकित्सा के विभागाध्यक्ष डॉ. कुणाल कुमार ने किया। इस सेमिनार में पुरुष मनोवैज्ञानिक विकार, यौन विकारों में भारतीय इतिहास का योगदान, पोर्नोग्राफी, पैराफिलिया  सेक्स और हस्तमैथुन की लत, आम यौन मिथक और उनके स्पष्टीकरण का साइकोसेक्सुअल क्लिनिक से निवारण, यौन स्वास्थ्य देखभाल और स्वच्छता, मनोवैज्ञानिक विकारों में मेटाबोलिक की भूमिका और  सामान्य अस्पताल में मनोवैज्ञानिक विकारों में रेफरल पैटर्न विषयों पर चर्चा की गई। मुख्य रूप से यही निष्कर्ष निकाला गया की यौन विकारों के लिए लोगों में झिझक ही इस समस्या का मुख्य कारक है।  खासकर भारत जैसे देश में अभी भी लोग यौन सम्बन्धी विकारों पर चर्चा करने से कतराते हैं जिसके कारण छोटी से समस्या भी कई बार विकराल रूप ले लेती है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>