" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गौरसिटी: प्लाट खरीदारों ने सुविधाओं की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

समस्याओं का जल्द समाधान नहीं होने पर आगामी समय में किया जाएगा धरना-प्रदर्शन:
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गांव मिर्जापुर के समीप स्थित यमुना गौर सिटी में प्लॉट खरीदारों ने रविवार को प्रदर्शन किया। शुल्क लेने के बावजूद भी सुविधाएं नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की तथा जल्द समाधान नहीं होने पर बिल्डर के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। मौके पर पहुंचे गौरसिटी अधिकारियों के आश्वासन पर लोग शांत हुए तथा बिजली, पानी, सड़क, सुरक्षा, शुल्क बढोत्तरी आदि समस्याओं का पत्र देकर अतिशीघ्र समाधान की मांग की है। गौरसिटी निवासी एवं प्लॉट व बिला खरीदार सुरेन्द्र भाटी, सचिन गुप्ता, अनिल चौधरी, गोपाल यादव, दिनेश गुप्ता, विपिन त्यागी, सतेन्द्र सिंह, अंकित जैन, मनोज चौहान, अजय शर्मा, संजीव कुमार, अंशुल कपूर, अमित गुप्ता, प्रवीन भारद्वाज, राजेश यादव, नीरज मिश्रा, अरुण शाही, प्रमोद आलोक आदि ने बताया कि उन्होंने यमुना गौरसिटी में प्लॉट व बिला खरीदे थे तथा कुछ परिवार अपने मकान तैयार कर वहां रह रहे हैं व कुछ पर निर्माण कार्य जारी है।

आरोप है कि बिल्डर प्रबन्ध द्वारा मूलभूत सुविधाओं ने नाम पर चार्ज लिया जा रहा है लेकिन वहाँ कोई सुविधा मुहैया नहीं हो रही है। आवासीय परिसर में पानी की व्यवस्था नहीं है। लोगों को बाहर से पानी मंगवाना पड़ता है। बिजली कनेक्शन तक नही कराए गए व निवासी अंधेरे में रहने को विवश हैं। चारों तरफ सड़कें टूटी पड़ी हैं, जिन पर चल पाना भी दुश्वार हो जाता है। इसके साथ ही यहां की सुरक्षा व्यवस्था भी बड़ी समस्या है। आस-पास के लोग कभी भी सोसायटी में घुस आते हैं। इस दौरान एक व्यक्ति ने लेपटॉप चोरी होने का भी आरोप लगाया है। आरोप है जब तक लोकल सिक्योरिटी नहीं हटेगी तब तक उचित सुरक्षा नहीं मिल सकेगी। उक्त समस्याओं से कई बार बिल्डर प्रबंधन अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। गत 31 जनवरी को भी अधिकारियों को पत्र सौंपा गया था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से नाराज दर्जनों वायर्स रविवार को एकत्रित होकर पहुंचे और गौर संस् के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। सूचना पाकर वायर्स के बीच पहुंचे मेंटिनेंस हैड राकेश शर्मा व डीजीएम फैसिलिटी कृष्णदास मेनन ने लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानें। मामला बढ़ता देख दोनों अधिकारियों ने लोगों से वार्ता की तथा 2 सप्ताह में समाधान का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। खरीददारों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द से जल्द समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो पुनः धरना प्रदर्शन किया जाएगा। उधर डीजीएम फेसिलिटी कृष्णदास मैनन का कहना है कि अभी बहुत कम परिवार वहाँ रह रहे हैं। सुविधाओं के लिए कार्य निरन्तर प्रगति और जल्द ही समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>