" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमे बैठा कुख्यात गुंडा-योगी

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। मैं यहाँ प्रथम चरण के सभी मतदाताओं से अपील करना चाहता हूँ कि बेटी सबकी होती है, याद करिए 2017 से पहले पश्चमी उत्तर प्रदेश में बेटी असुरक्षित थी, परन्तु अब सभी बहन बेटियां सुरक्षित हैं। पहले जहां पलायन होता था आज वहाँ दुनिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट जेवर में स्थापित हो रहा है। जिससे हजारों युवाओं के लिए रोजगार के सृजित होंगें। जेवर में सबसे बड़ा मेडिकल सेंटर बन रहा है। इसके साथ ही देश के बड़े बड़े डाटा सेंटर स्थापित करने की योजना बन रही है। आज प्रदेश में कानून का राज कायम है। उक्त बातें मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जेवर विधानसभा के कस्बा रबूपुरा स्थित पब्लिक इंटर कॉलेज के मैदान में एक सार्वजनिक सभा को सम्बोधित करते हुए कहीं। इसके साथ ही उन्होंने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा ने 45 लाख से अधिक घर बनवाने व फ्री वैक्सीन लगवाने के काम किया है। अजीत सिंह कहते थे जोगी जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, समझो उसमे बैठा कुख्यात गुंडा। पिछली सरकारे तमंचा बनवाती थी और भजापा की सरकार डिफेंस कॉरिडोर बनवाती है। पहले मतदान फिर जलपान के संकल्प के साथ धीरेन्द्र सिंह को भारी मतों से जिताकर सदन भेजने की आप सभी से अपील करता हूँ। इसके साथ-साथ दादरी से सिर्फ तेजपाल नागर और नोएडा विधानसभा से पंकज सिंह को भी भारी मतों से जीत दर्ज कराएं। वहीं मुख्यमंत्री के जय श्री राम का नारे के लोगों में भारी उत्साह भी नजर आया। भाजपा उम्मीदवार धीरेन्द्र सिंह ने कहा मेरा हमेशा ध्यान इसी क्षेत्र के विकास के लिए रहा है। मैंने हमेशा तत्परता से आगे बढ़कर हिस्सा लिया किसी भी समुदाय को निराश नहीं किया। आप इस चुनाव के माध्यम से तय करेंगे कि मुंगेरीलाल के हसीन सपने देखने वाले को भगाना है और भाजपा को लाना है। पूर्व की सरकारों ने गौतम बुध नगर को जमीन के मामले में दलाली जैसा चित्र बना दिया था हमने उचित मुआवजा देकर जेवर एयरपोर्ट की सेंट परसेंट सहमति से जमीन का अधिग्रहण करवाया है। पिछली सरकार में 50 हजार करोड़ का घोटाला किया है। मैं आपको विश्वास दिलाना चाहता हूं कि मेरे खून का एक-एक कतरा इस क्षेत्र की खुशहाली और विकास के लिए रहेगा। मैं फिर से आप सभी से माननीय योगी जी को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील करता हूं। अपने सम्बोधन में तेजा गुर्जर ने कहा समाजवादी सरकार गुंडों की सरकार है जहां समाजवादी वहीं गुंडा समाजवादी सरकार में अखिलेश यादव मुख्यमंत्री नहीं होते आजम खान मुख्यमंत्री रहते हैं समाजवादी सरकार में मुजफ्फरनगर में मुस्लिमों द्वारा हमारे दो जाट भाइयों को बड़ी बेरहमी से मार दिया गया था और आजम खान ने उनके कातिलों को जो पुलिस ने पकड़े थे, छुड़वा दिया था।अब जो इस सत्र से पैराशूट विधायक आया है वह अपनी विधानसभा मीरापुर में शक्ल दिखाने भी नहीं गया इसलिए वहां बेज्जती ना हो जाए जेवर को ठगने लूटने आया है आप सभी को इस से संभल कर रहने की आवश्यकता है। इसके साथ ही राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, विधान परिषद सदस्य नरेन्द्र भाटी, भाकियू भानु के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानूप्रताप ने भी सभा सबोधित की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

2 days ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

3 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

3 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

4 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>