" data-ad-slot="">

इंटर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ, एडीएम प्रशासन  मंगलेश दुबे ने किया शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में इंटर डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता (ज़ोनल-2, दिल्ली-एनसीआर) का भव्य शुभारंभ हुआ। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न डीपीएस विद्यालयों की 22 टीमों और 400 से अधिक छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर उत्कृष्ट खेल भावना और प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन किया। उद्घाटन मैच में डीपीएस ग्रेटर नोएडा ने डीपीएस राजनगर, ग़ाज़ियाबाद को 5-0 से पराजित किया। यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही है, अत: सभी मैचों के अंतिम परिणाम अंतिम दिन अर्थात 18 अक्टूबर को जारी होगा। समाचार लिखे जाने तक 14 मैच खेले जा चुके थे।

उद्घाटन में मुख्य अतिथि अपर ज़िलाधिकारी, मंगलेश दुबे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति को जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। जोनल फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ करते हुए प्रतिभागी खिलाड़ियों को शपथ दिलाया और प्रतियोगिता की घोषणा की।

प्रधानाचार्या सीमा राय ने कहा कि खेल केवल जीत का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से हार-जीत से ऊपर उठकर सच्ची खेल भावना से खेलने का संदेश दिया। इस अवसर पर द्रोणाचार्य पुरस्कार प्राप्त बलवान सिंह, जस्मेर सिंह (पूर्व अध्यक्ष, हरियाणा फुटबॉल एसोसिएशन), चमन भंडारी (वरिष्ठ कोच, दिल्ली राज्य), वाजिद अली (सचिव, फुटबॉल एसोसिएशन, जिला गौतमबुद्ध नगर), रेफ़रीगण उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

सकरा वर्ल्ड हॉस्पिटल के सर्जन डॉ. बनर्जी बी.एच. को नवीन रोटेटर कफ रिपेयर उपकरण के लिए भारतीय पेटेंट प्राप्त

नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…

1 day ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ने विश्व गठिया दिवस पर जागरूकता एवं बचाव कार्यक्रम का कियाआयोजन

ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…

1 day ago

ग्रेटर नोएडा साइट 4 में भक्ति व देशभक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता से हुई विजयमहोत्सव 2026 की धमाकेदार शरुआत

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…

2 days ago

एमिटी विश्वविद्यालय परिसर खेलों के रंग में रंगा; एक माह तक चलेगा अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल महोत्सव

ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…

2 days ago

S.J.S. Talentia-2026 Brings Together Over 250 Students from 15 Schools in Greater Noida

Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…

3 days ago

भारत को जानो प्रतियोगिता में 15 विद्यालयों के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>