" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के फ्रेशर्स पार्टी में मशहूर गायक एवं अभिनेत्री सुनंदा शर्मा के संगीत पर जमकर झूमे छात्र

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में विद्यार्थियों के लिए आगमन 2025 कार्यक्रम के तहत एक भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। संस्थान द्वारा आयोजित फ्रेशर्स पार्टी में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विख्यात गायक एवं अभिनेत्री सुनंदा शर्मा शामिल हुई। कार्यक्रम की शुरूआत संस्थान के चैयरमैन बिशन लाल गुप्ता ने दीप प्रज्वलन कर की। जिसके बाद मां सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।  इस दौरान जीएन ग्रुप के चैयरमैन बिशन लाल गुप्ता ने कहा कि जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा उपस्थित विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

 

संस्थान के चैयरमैन बिशनलाल गुप्ता ने संस्थान की वैश्विक दृष्टि और उद्योग से जुड़ी प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला एवं विद्यार्थियों के विकास हेतु हमेशा उपस्थित रहने की बात पर जोर डाला। वही युवाओं से अनुशासन और कड़ी मेहनत को जीवन का मूल मंत्र बनाने का आग्रह भी किया। और साथ मे यह भी कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की सृजनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। वही छात्रों से वैश्विक दृष्टिकोण अपनाने और उद्यमिता की भावना विकसित करने का आह्वान भी किया। पंजाबी गायक एवं अभिनेत्री सुनंदा शर्मा ने छात्रों को मेहनत, जुनून और लगन को जीवन में सफलता का आधार बताया। आयोजित कार्यक्रमों में संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा एक से बढ़कर एक पारंपरिक नृत्य, एकल गायन और आदि कलाए प्रस्तुत की और इस दौरान उपस्थित दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान दर्शकों ने छात्रों की ऊर्जा और रचनात्मकता की जमकर सराहना की। कार्यक्रम के समापन सत्र में विजेताओं की घोषणा की गई और उन्हें संस्थान के समस्त पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।

इसके बाद दर्शकों ने मशहूर गायक एवं अभिनेत्री सुनंदा शर्मा व उनकी टीम की संगीतमय प्रस्तुति का आनंद लिया। लोकप्रिय गीतों ने पूरे वातावरण को उल्लासमय बना दिया और दर्शक जमकर झूमते रहे।

इस दौरान सुनंदा शर्मा द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति प्रस्तुत की गई जिसका समस्त दर्शकों ने भरपूर आनंद उठाया। गायक सुनंदा शर्मा ने संस्थान के चैयरमैन बिशन लाल गुप्ता का इस भव्य फ्रेशर्स पार्टी में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद प्रेषित करते हुए समस्त दर्शकों का आभार व्यक्त किया एवं बताया कि इस प्रसिद्ध मैनेजमेंट संस्थान के फ्रेशर्स पार्टी में लाइव परफॉर्मेंस देकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रही हूं।

वही इस कार्यक्रम में मिस्टर फ्रेशर आर्यन चौहान, मिश फ्रेशर समृद्धि, फैशन आईकान(पुरुष) शिवांस और फैशन आईकॉन(महिला) राधिका रहे।

जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट द्वारा आज का आयोजित यह आयोजन केवल फ्रेशर्स पार्टी ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा,अनुशासन और रचनात्मकता का जीवंत प्रमाण भी रहा। कार्यक्रम के अंत में जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के चैयरमेन बिशन लाल गुप्ता ने इतने बड़े स्तर पर व्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण फ्रेशर्स पार्टी के आयोजन के लिए संस्थान के समस्त सदस्यों को बधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

14 hours ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

15 hours ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

1 day ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

2 days ago

शिवोऽहम् – दिव्य यात्रा’ में दिव्यता के रंगों से सजा जे. एस. अकादमी का वार्षिकोत्सव, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…

2 days ago

होली पब्लिक स्कूल में ‘स्पर्धा 2026’ का भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…

2 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>