" data-ad-slot="">

केआईआईटी कैम्पस ग्रेटर नोएडा में 24वें राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीवॉल चैम्पियनशिप का आयोजन,डॉ.अच्युत सामंत ने किया उत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-चैम्पियनशिप में 24 राज्यों से 24 टीमों ने लिया हिस्सा

-केआईआईटी विवि के फाउंडर डॉ. अच्युत सामंत ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

ग्रेटर नोएडा,8 जनवरी। केआईआईटी कैम्पस ग्रेटर नोएडा में चल रही 24वीं राष्ट्रीय सीनियर टेनिस वॉलीवॉल चैम्पियनशिप का डॉ.अच्युत सामंत ने उदघाटन किया। टेनिस वॉलीवॉल को अपनी तरफ से पूर्ण सहयोग का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी ही खेल जगत में भारत का नाम रोशन कर सकते हैं। इसी के साथ इस खेल को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की इच्छा भी डॉ. सामंत ने जाहिर की। उन्होंने कहा यहां बहुत अच्छा आयोजन दिल्ली टेनिस वॉलीवॉल संघ की चेयरपर्सन कुमकुम शर्मा और उनकी टीम ने किया है। भारत के 24 राज्यों से  आई 24 टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।

कुमकुम शर्मा ने कहा कि खेल जगत में डॉ. सामंत हम सबके लिए एक आदर्श है, जो संसद सदस्य होने के साथ-साथ किट एवम किस (केआईआईटी एवं केआईएसएस) यूनिवर्सिटी के फाउंडर भी है। गौरतलब है कि डॉ. सामंत ने 5000 से भी अधिक राष्ट्रीय एवम अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अपनी यूनिवर्सिटी से बनाए है। सतबीर सिंह ने भी आयोजन में शिरकत देकर सभी टीमों का मनोबल बढ़ाया। कुमकुम शर्मा ने वेंकटेश वांगवाड, सीईओ टेनिस वॉलीवॉल, प्रदीप शर्मा अध्यक्ष, उदयवीर चतुर्वेदी मीडिया हेड व अन्य सभी आयोजनकर्ताओं का धन्यवाद देते हुए खेल को ओलम्पिक्स  में ले जाने का संकल्प उठाया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>