" data-ad-slot="">
Categories: Delhi..

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली ने किया साइक्लोथोन और योगा का किया आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-तेरापंथ के सभी आचार्यों से सुसज्जित 2023 का कैलेंडर किया लांच, अनुव्रत भवन में साध्वी श्री संघमित्रा जी के सानिध्य में संपन्न
-शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरुक करने के लिए तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने साइक्लोथॉन का किया आयोजन
नई दिल्ली। हर ज़रूरतमंद बच्चे को शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत दिल्ली में तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने साइक्लोथॉन साइकिल रेसिंग कार्यक्रम का आयोजन अनुव्रत भवन दिल्ली में किया। कनॉट प्लेस के इनर सर्किल से वापस अनुव्रत भवन की सात किमी की इस रेस में महिलाओं बच्चों सहित सभी उम्र के लोगोका रुझान दिखा। सर्दी की रविवार की इस सुबह में 100 से ज़्यादा लोगों ने भाग लिया। आचार्य महाश्रमण जी की विदुषी शिष्या शाशनश्री साध्वी श्री संघमित्रा जी ने मंगलपाठ सुनाया। इस कार्यक्रम में तेरापंथ के सभी गुरुवों की फोटो का 2023 का कैलेंडर लांच किया गया। इसमें बजरंग लक्ष्मीपत बोथरा इपैक ग्रुप, सुशील जैन पायनियर ग्रुप टाइम्स आर्ट के हीरा लाल गेलरा और दिव्य कैपिटल के अशोक जी सुशील जी का आर्थिक सहयोग रहा।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लक्ष्मीपत बोथरा ने तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम की सभी सामाजिक गतिविधियों को सराहते हुए ज़रूरतमंद बच्चों की पढ़ाई में किसी भी तरह की सहायता का आश्वासन दिया। सुशील जैन ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह देते हुए मेडिकल कैम्प के लिए दवाईयों को निःशुल्क देने की बात टेलीफोन के ज़रिए दिल्ली फोरम के अध्यक्ष राजेश जैन को कही। टाइम्स आर्ट के हीरालाल गेलरा ने रमेश जी कांडपाल द्वारा योगा कार्यक्रम को सराहा और हर महीने इस तरह के कार्यक्रम फोरम को करने की सलाह दी। सभी मेंबर्स को इस अवसर पर मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन फोरम के उपाध्यक्ष श्रेणिक जैन और मंत्री कविता बरड़िया ने किया। साइक्लोथोन के संयोजक अनिल रांका थे।

इस अवसर पर फोरम के नॉर्थज़ोन के अध्यक्ष विजय जी नाहटा और एनईसी मेम्बर सपना जैन उपाध्यक्ष पाँची जैन, मेघराज बोथरा, सुनील महनोत,दीपक कुचेरिया, कुसुम खटेड, गरिमा और राहुल बोथरा,रोहित डूंगरवाल, दिल्ली सभा के मंत्री प्रमोद घोड़ावत,फोरम के नेक्स्टज़ेन के कन्वेनर अभिनंदन बैद फ्यूचरा के रतन लोढ़ा नंदलाल जैन पूजा जैन, संजय बराडिया, राखी रांका क्रिश जैन मयूर जैननवनीत दुग़र, रोहित जैन ,मन्नालाल बैद, प्रीति डुगर भी मौजूद थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>