" data-ad-slot="">

शारदा विश्वविद्यालय के 6वें दीक्षांत समारोह में 3159 छात्रों को दी गयी डिग्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। शारदा विश्वविद्यालय में 6वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया  गया, जिसमें 2021-2022 बैच के 3159 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। इस साल के दीक्षांत समारोह में 29 पीएचडी, 5 चांसलर गोल्ड पदक, 76 वाइस चांसलर पदक, 119 सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट, एक एके गड़पायले पदक प्रदान किए गए। इस अवसर पर विज्ञान के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए शारदा विश्वविद्यालय ने परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश नीलकंठ व्यास को मानद उपाधि से सम्मानित किया। इसके अलावा बतौर विशिष्ठ अतिथि के रूप में सांसद, गौतमबुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा एवं प्रतिस्टा इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ. के. वी. एसएस साईराम ने अपने संबोधन से छात्रों को प्रोत्साहित किया।

शारदा विश्वविद्यालय के चांसलर पी.के. गुप्ता ने छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि हर छात्र के जीवन में उसके लिए दीक्षांत समारोह का एक अलग ही महत्व होता है। शिक्षक एंव शिक्षा संस्थान के लिए सबसे गर्व की बात होती है जब वहा पढ़ रहा छात्र जीवन में सफलता हासिल करता है। तकनीकी क्षेत्र में रोजाना नई तकनीक आ जाती है जिसके कारण हमें कुछ न कुछ सीखते रहना चाहिए। भारत सरकार में परमाणु ऊर्जा विभाग के अध्यक्ष डॉ. कमलेश नीलकंठ व्यास ने परमाणु ऊर्जा विभाग के बारे में बताते हुए कहा कि आज भारत देश ने भी इस क्षेत्र में काफी सफलता हासिल की है। डॉ. नीलकंठ व्यास ने छात्रों को सलाह देते हुए कहा कि जिस प्रकार तकनीकी क्षेत्र में बदलाव तेजी से होता है उसी प्रकार बदलाव शिक्षा के क्षेत्र में भी देखे जा सकते हैं, इसलिए आप सभी छात्र को सदैव अपडेट रहना चाहिए। नए विचारों को अपनाए और नई सीख के लिए हमेशा तैयार रहे। अपने ज्ञान को बढ़ाने के लिए नए क्षेत्रों में दिलचस्पी बढ़ाए। अपने पाठ्यक्रम के साथ साथ अन्य पाठ्यक्रमों की जानकारी भी रखे। डॉ. व्यास ने यह भी कहा कि आप छात्रों को किसी न किसी प्रकार के खेल या रुचि में भी ध्यान देना चाहिए जिससे आपका शारीरिक स्वास्थ्य एवं मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। अपने माता पिता का सम्मान करे और तभी आप जीवन में सफलता की राह पर आगे बढ़ेगे।

सांसद, गौतम बुद्ध नगर डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि शिक्षा के साथ साथ मूल्यों का भी जीवन में अलग महत्व होता है, इसलिए अपने संस्कार को कभी न भूले। आप भारत को विश्व गुरू के रूप में जाना जाता है, क्योंकि भारत अपनी संस्कृति, संस्कार, परंपरा के साथ जुड़ा है। आप युवा छात्र देश के स्तंभ है और यह आपकी जिम्मेदारी बनती है की देश के विकास में योगदान दे। आज भारत ने विश्व स्तर पर पहचान बनाई है और हमें गर्व है की भारतीयों ने विश्व स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। शारदा विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर वाई.के. गुप्ता ने कहा कि शिक्षा एक ऐसा क्षेत्र है जिससे हम देश के विकास में सीधा योगदान देते है। आने वाले समय में विश्व स्तर पर अनेक अवसर प्राप्त होगें और आप छात्र को उन अवसरों का सही लाभ उठाना आना चाहिए। अच्छा छात्र वही होता है जो अवसर का पूरा उपयोग करे और उसे हाथ से जाने न दे। इस मौके पर शारदा विश्वविद्यालय के छात्रगण, शिक्षकगण एंव सभी स्कूलों के डीन सहित अनेक लोग उपस्थि थे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

5 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>