" data-ad-slot="">

जीएनआईओटी संस्थान में ओरिएन्टेशन कार्यक्रम “अभ्युदय-2022-23” का हुआ  शुभारम्भ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

सफलता के लिए सोशल मीडिया से बनाएं दूरी, बनाएं अच्छा मित्र-अभिषेक वर्मा

-अभ्युदय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों को सफलता के लिए किया प्रेरित

-जीएनआईओटी ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए 21 दिन का शुरु किया इंडक्शन

-मुख्य अतिथि डीसीपी अभिषेक वर्मा व मोटिवेशनल स्पीकर ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में ओरिएंटेशन कार्यक्रम “अभ्युदय 2022-23” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अभिषेक वर्मा, पुलिस उपायुक्त, गौतम बुद्ध नगर ने किया। अभ्युदय कार्यक्रम का आयोजन पं. दीनदयाल उपाध्याय पुरातत्व संस्थान, ग्रेटर नोएडा के सभागार में नव प्रवेशित छात्रों के लिए किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपायुक्त अभिषेक वर्मा के साथ-साथ विशिष्ठ अतिथि, मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान के निर्देशक डॉ. धीरज गुप्ता ने सभी अतिथिओं एवं नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया और साथ ही उन्होंने जी.एन.आई.ओ.टी संस्थान की उपलब्धिओं को साझा करते हुए, इंडस्ट्रियल कनेक्ट, प्लेसमेंट एंड ट्रेनिंग के बारे में भी विस्तार से बताया।  डॉ. गुप्ता ने अपने सम्बोधन में सभी छात्रों से कहा कि संस्थान उनके भविष्य को संभालने -सँवारने के साथ-साथ उनके बहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्य अतिथि अभिषेक वर्मा ने छात्रों को समझाया कि उनको सोशल मीडिया से दूरी रखते हुए अच्छे मित्र बनाना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि जीवन में चाहे कितनी भी गलती हो, लेकिन उनकी पुनरावृत्ति ना करें और गलती को रीयलाइज़ करते हुए जीवन में एक बैलेंस करके सही मार्ग पर आगे बढें तो सफलता निश्चित ही मिलती है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्ष के बारे में बताते हुए। उन्होंने विद्यार्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए बताया कि आपको अपने लक्ष्य के प्रति 100 प्रतिशत समर्पित होकर हार की चिंता किये बिना आगे बढ़ना है। उन्होंने बताया कि सफलता के बाद भी जीवन पथ पर चुनौतिओं का सामना करना ही पड़ता है। हम सबको प्रत्येक चुनौती के लिए तैयार रहना चाहिए।

मोटिवेशनल स्पीकर सोनू शर्मा ने अपने सत्र में सभी विद्यार्थियों को शिक्षा की रचनात्मक भागीदारी को बहुत ही उर्जित ढंग से समझाया। उन्होंने जीवन में सफल होने के लिए सभी छात्रों को प्रेरणादायक सुझाव भी दिए।

“अभ्युदय 2022-23” कार्यक्रम से शुरू हुआ है और अगले 21 दिन तक इंडक्शन प्रोग्राम के रूप में चलेगा, जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में संस्थान एवं विभाग सम्बंधित समझ, समाज व प्रकृति से संबंध एवं जिम्मेदारी, मानवीय मूल्य एवं बहुआयामी ज्ञान को समावेशित करना है। सभी प्रसिद्ध विशेषज्ञों का उद्देश्य विद्यार्थिओं में मानवीय मूल्यों के साथ-साथ तकनीकी योग्यता विकसित करना होगा। जिससे वे आगामी जीवन की चुनौतियों से सामना करते हुए अपनी मानवीय इच्छा-आकांक्षाओं को सदैव पूरा कर सकेंगे। कार्यक्रम के समापन पर डॉ. बी. एस. चौहान (अधिष्ठाता प्रथम वर्ष, जी.एन.आई.ओ.टी) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए सभी छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। संस्थान के चेयरमैन राजेश गुप्ता ने नए सत्र में प्रवेश कर रहे सभी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा ग्रहण करने एवं जीवन में सफल होने के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिम्स के निदेशक मयंक पाण्डेय, सविता मोहन सहित सभी स्कूलों के डीन व डायरेक्टर उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

20 hours ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

20 hours ago

जनसेवा को समर्पित कैलाश हॉस्पिटल में 150 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कैंसर विभाग : डॉ. महेश शर्मा

90 करोड़ रुपये की अत्याधुनिक चिकित्सा मशीनें और 70 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन…

2 days ago

सरदार पटेल की जयंती को ऐतिहासिक बनाएगी गुर्जर महासभा….29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम पहुंचने का किया आह्वान

29 अक्टूबर को तालकटोरा स्टेडियम में जुटेगा गुर्जर समाज, तैयारियों को लेकर ग्रेटर नोएडा में…

2 days ago

कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क-3 में राष्ट्रचिंतना गोष्ठी में तकनीकी युव में आध्यात्मिकता एआई और क्वांटम पर हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा। राष्ट्रचिंतना की 36वीं गोष्ठी का आयोजन कैलाश इंस्टीटूट ऑफ़ नर्सिंग, नॉलेज पार्क 3,…

2 days ago

केसीसी इंस्टीट्यूट के 5वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को दी गयी उपाधियां, नवनीत सिकेरा ने विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा। केसीसी इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल एंड हायर एजुकेशन, ग्रेटर नोएडा में 5वें दीक्षांत समारोह…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>