" data-ad-slot="">

डीपीएस में  ‘स्पिक मैके – 2022’ का आयोजन, रजत कपूर ने गांधी के विचारों से किया ओतप्रोत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में शास्त्रीय कलाओं को समर्पित संस्था ‘स्पिक मैके’ के संयुक्त तत्वावधान में ‘स्पिक मैके-2022’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त अनेक राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित अभिनेता रजत कपूर विद्यालय में उपस्थित रहे। उनकी उपस्थिति में गाँधी जी का स्मरण करते हुए ‘वैष्णव जन ते तेने कहिये जे’ से वातावरण गांधीमय बन गया। आयोजन में रजत कपूर ने ‘द मेकिंग ऑफ़ महात्मा’ की स्क्रीनिंग पर विस्तार से चर्चा की। अपने वक्तव्य में उन्होंने अभिनय कला के सूक्ष्म तथ्यों से छात्रों को अवगत करवाया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अभिनय कला एक उत्कृष्ट अभ्यास है, जो आपको और आपके व्यक्तित्व को निखार कर चमकदार बनाता है।

रजत कपूर ने  समझाया कि आज का समय बहुमुखी प्रतिभा संपन्न लोगों का है। अत: हम थियेटर, फ़िल्म, मीडिया आदि से जुड़कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। अपने संबोधन में  विद्यालय की प्रधानाचार्या संध्या अवस्थी ने गांधी दर्शन पर अपने विचार प्रकट करते हुए इसे अपने जीवन में उतारने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांधी केवल व्यक्ति नहीं, बल्कि एक संस्था थे, एक दर्शन थे, उनकी दी गई सीखों को अपनाकर आज बहुत सारी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि बापू स्वच्छता और सत्य के पुजारी थे। अत: हमें भी इसे अपने व्यावहारिक जीवन में उतारना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में स्पिक मैके की को-ऑर्डिनेटर सुमिता दत्ता और चारु सेनन के साथ विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

12 hours ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

2 days ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

4 days ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

4 days ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>