रोटरी क्लब ग्रीन ने ट्राईडेटं एंबेसी सोसाइटी में लगाया रक्तदान शिविर,Rotary Club Green organized blood donation camp at Trident Embassy Society
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अंजाना डिस्ट्रिब्यूशन व एमरोन बैटरी डिस्ट्रिब्यूशन के सहयोग से ट्राईडेटं एंबेसी सोसाइटी में लगाये गये रक्तदान शिविर में सोसाइटी के निवासियों ने बढ़चढ़कर रक्तदान किया। कैम्प में 30 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। सोसायटी निवासी व कैम्प के सहयोगी अनिल गर्ग ने बताया कि 5 लोग अलग अलग कारणों से रक्तदान नहीं कर पाये। भारी बारिश के बाबजूद रोटरी क्लब के सहयोग से लगाये गये शिविर में 30 बहुमूल्य यूनिट रक्त एकत्र हुआ। कैम्प में सोसायटी की ओर से रितनेश, संचित, सुनील कुमार, सोहनलाल गर्ग व मीनाक्षी का विशेष सहयोग रहा। क्लब से विजय शर्मा, अतुल जैन, शैलेश वार्ष्णेय व सौरभ बंसल मौजूद रहे।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…