उत्साह और रोमांच से भरपूर रही फ्रेशर्स पार्टी की शाम, छात्रों में मौज-मस्ती का माहौल
ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च, ग्रेटर नोएडा में पीजीडीएम 2022-24 बैच के छात्रों हेतु फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सभी फ्रेशर्स ने आत्मविश्वास के साथ अपनी विविध प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया। एकल एवं समूह नृत्य के साथ संगीत एवं सुनहरे कालातीत गीतों का सभी दर्शकों ने लुत्फ उठाया। इसके अतिरिक्त फैशन शों में सभी भागीदार छात्रों ने अपना अद्भुत प्रदर्शन किया। गरिमा बाधवा डेब्यू फैशन मॉडल और मिस्टर एशिया कपिल लोहिया इस आयोजन के जज थे। फैशन शो के फाइनलिस्टों द्वारा जजों के सवालों का विवेकपूर्ण जवाब देना अद्भुत रहा।
फ्रेशर्स को मिस्टर फ्रेशर का खिताब अभिषेक झा और मिस फ्रेशर का खिताब अर्चना कुमारी को मिला है। टाइटल किंग ऑफ हार्ट्स अविनाश सिंह और रैंप की रानी श्रुति की घोषणा की गई। लगभग 5 घण्टों के आयोजन का छात्रों ने भूरपूर आनन्द लिया छात्रों का भूरपूर मनोरंजन हुआ। संस्थान की निदेशिका डॉ. सपना राकेश ने कहा कि इस आयोजन का उद्देष्य नवीन छात्रों के स्वागत के अतिरिक्त छात्रों में अपने कला की प्रतिभा को निखारने के साथ-साथ मैत्री भाव विकसित करना था। उन्होंने आयोजन के अंत में कहा कि यह एक अत्यन्त रोमांच भरी शाम रही। डॉ. राकेश ने कहा कि वर्तमान परिवेश में छात्रों को शिक्षा के साथ-साथ अपने चहुमुखी व्यक्तित्व के विकास हेतु ऐसे आयोजनों में बढ़चढ़कर भाग लेना चाहिए। उन्होंने नवीन छात्रों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।
नवाचार से एंकर-रहित रोटेटर कफ रिपेयर का विकल्प उपलब्ध, विशेष रूप से कमजोर हड्डियों वाले…
ग्रेटर नोएडा। विश्व गठिया दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज…
ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी, ग्रेटर नोएडा द्वारा आयोजित विजय महोत्सव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत…
ग्रेटर नोएडा। एमिटी यूनिवर्सिटी, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक अंतर-विश्वविद्यालयीय खेल आयोजन ‘संगठन 2026’ का शुभारंभ…
Gautam Buddh Nagar DM Medha Roopam inaugurates inter-school competition at St. Joseph School, Sector Alpha-1…
ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद्, विवेकानंद शाखा ने अंतरविद्यालय स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता का…